राजनीति हलचल Archives - Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website https://www.shivnathsamvad.in/category/politics/ Sat, 29 Nov 2025 17:17:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://www.shivnathsamvad.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-shivnath-samvad-32x32.png राजनीति हलचल Archives - Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website https://www.shivnathsamvad.in/category/politics/ 32 32 CG BREAKING: 60वें अखिल भारतीय डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन का दूसरा दिन 11 घंटे की मैराथन बैठक के साथ सम्पन्न….. https://www.shivnathsamvad.in/day-2-of-dgp-igp-conference-in-raipur-ends-after-11-hour-marathon-meeting/ https://www.shivnathsamvad.in/day-2-of-dgp-igp-conference-in-raipur-ends-after-11-hour-marathon-meeting/#respond Sat, 29 Nov 2025 17:17:36 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=22640 60वें अखिल भारतीय डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन का दूसरा दिन 11 घंटे की मैराथन बैठक के साथ सम्पन्न रायपुर में आयोजित 60वें

The post CG BREAKING: 60वें अखिल भारतीय डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन का दूसरा दिन 11 घंटे की मैराथन बैठक के साथ सम्पन्न….. appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
60वें अखिल भारतीय डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन का दूसरा दिन 11 घंटे की मैराथन बैठक के साथ सम्पन्न

रायपुर में आयोजित 60वें अखिल भारतीय डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन का दूसरा दिन बेहद व्यस्त और महत्वपूर्ण चर्चाओं से भरा रहा। सुबह प्रारंभ हुई बैठक लगभग 11 घंटे तक लगातार चली, जिसमें देशभर के सभी शीर्ष पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने भी भाग लेकर विभिन्न राष्ट्रीय सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा और भविष्य की रणनीतियों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।

बैठक में विशेष रूप से पैरामिलिट्री फोर्सेस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विमर्श हुआ। इसमें BSF, CRPF, ITBP, CISF सहित अन्य केंद्रीय बलों के अधिकारी शामिल रहे।
अधिकारियों ने हाल ही में संपन्न महत्वपूर्ण अभियानों की जानकारी साझा की तथा आगामी सुरक्षा योजनाओं एवं चुनौतियों पर सुझाव प्रस्तुत किए।

सम्मेलन के दौरान उभरते सुरक्षा मुद्दों, तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग, सीमा सुरक्षा, नक्सल-मुक्त भारत की दिशा में उठाए जा रहे कदमों और समन्वय तंत्र को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

The post CG BREAKING: 60वें अखिल भारतीय डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन का दूसरा दिन 11 घंटे की मैराथन बैठक के साथ सम्पन्न….. appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/day-2-of-dgp-igp-conference-in-raipur-ends-after-11-hour-marathon-meeting/feed/ 0
नेपाल में आंदोलन की गूंज, सरकार के खिलाफ लाखों की संख्या में लोग जुटे, विमान की गईं रद्द भारतीय सीमा में भी अलर्ट https://www.shivnathsamvad.in/nepal-protest-flight-cancel-due-to-protest/ https://www.shivnathsamvad.in/nepal-protest-flight-cancel-due-to-protest/#respond Wed, 10 Sep 2025 04:17:34 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=20975 नेपाल के युवाओं के आक्रोश ने देश में राजनीतिक-सामाजिक उथल-पुथल पैदा कर दी है। आक्रोशित जेन-जी (युवाओं) की भीड़ ने

The post नेपाल में आंदोलन की गूंज, सरकार के खिलाफ लाखों की संख्या में लोग जुटे, विमान की गईं रद्द भारतीय सीमा में भी अलर्ट appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
नेपाल के युवाओं के आक्रोश ने देश में राजनीतिक-सामाजिक उथल-पुथल पैदा कर दी है। आक्रोशित जेन-जी (युवाओं) की भीड़ ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मंत्रियों के घरों को आग लगा दी। इसके अलावा देश की संसद, सुप्रीम कोर्ट और कई सरकारी इमारतों में भी आगजनी की गई। भारत ने बिगड़ते हालात पर चिंता जाहिर की है। एतहतियात के तौर पर एअर इंडिया, इंडिगो और नेपाल एयरलाइंस ने दिल्ली से काठमांडो जाने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया

आंदोलनकारियों ने नेताओं के घरों के साथ ही नेपाली कांग्रेस, सीपीएन-यूएमएल समेत कई राजनीतिक दलों के दफ्तरों में भी आग लगा दी। सुरक्षाकर्मियों ने नेताओं व उनके परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की कोशिश की। धनगढ़ी में प्रदर्शनकारियों ने जेल का फाटक तोड़ दिया, जिसके बाद सैकड़ों कैदी जेल से फरार हो गए। काठमांडो में जगह-जगह सड़कों पर टायर जलाकर रास्ता रोका गया।

नेपाल में मंगलवार से जारी राजनीतिक संकट अब गहराते हुए हिंसक  रूप ले चुका है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली  और राष्ट्रपति दोनों के इस्तीफे के बाद देश में प्रदर्शन तेज हो गए हैं। राजधानी काठमांडू और अन्य इलाकों में जनता सड़कों पर उतर  आई। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए नेपाली सेना ने देर रात 10 बजे से सुरक्षा अभियानों की कमान अपने हाथ में ले ली।

प्रदर्शनकारियों ने सिंह दरबार, नेपाल सरकार का मुख्य सचिवालय, में आगजनी और तोड़फोड़ की। इस पर सेना ने तुरंत कार्रवाई कर परिसर खाली कराया और कब्जा कर लिया। हालात को देखते हुए सेना ने पवित्र पशुपतिनाथ मंदिर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी, क्योंकि प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने मंदिर के द्वार को तोड़ने की कोशिश की थी।

जनता का गुस्सा ओली सरकार की नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ है। आम लोगों का कहना है कि सरकार ने उनकी परेशानियों को अनदेखा किया, जबकि मंत्रियों और प्रभावशाली हस्तियों के बच्चे विलासिता और फिजूलखर्ची में डूबे रहे। सोशल मीडिया पर ‘जेन-जी’ समूह ने इस मुद्दे को लगातार उठाया। इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफार्मों पर वीडियो और तस्वीरों के जरिए नेताओं की जीवनशैली पर सवाल उठाए गए।

 

The post नेपाल में आंदोलन की गूंज, सरकार के खिलाफ लाखों की संख्या में लोग जुटे, विमान की गईं रद्द भारतीय सीमा में भी अलर्ट appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/nepal-protest-flight-cancel-due-to-protest/feed/ 0
भिलाई के नेताओं की राखी पॉलिटिक्स में दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव का एंट्री — विधायक निवास में बहनों का मेला https://www.shivnathsamvad.in/rakhi-politics-in-bhilai-gajendra-yadav-joins-the-race-with-ministerial-ambitions/ https://www.shivnathsamvad.in/rakhi-politics-in-bhilai-gajendra-yadav-joins-the-race-with-ministerial-ambitions/#respond Sun, 10 Aug 2025 03:20:39 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=20049 दुर्ग शिवनाथ संवाद: भिलाई में इस साल रक्षाबंधन का त्योहार केवल भाई-बहन के रिश्ते का नहीं, बल्कि राजनीतिक ताकत और

The post भिलाई के नेताओं की राखी पॉलिटिक्स में दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव का एंट्री — विधायक निवास में बहनों का मेला appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
दुर्ग शिवनाथ संवाद: भिलाई में इस साल रक्षाबंधन का त्योहार केवल भाई-बहन के रिश्ते का नहीं, बल्कि राजनीतिक ताकत और जनसंपर्क दिखाने का भी मंच बन गया।
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर स्थानीय नेताओं के राखी कार्यक्रम की तस्वीरें छाई हुई थीं — कहीं हजारों बहनों का जनसैलाब, तो कहीं राखियों की लड़ी से नेताओं के हाथ भरे।

इसी माहौल में दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव भी पीछे नहीं रहे। रक्षाबंधन के दिन उन्होंने अपने विधायक निवास को बहनों के स्वागत के लिए खोल दिया। नतीजा — निवास परिसर में राखी का मेला लग गया। बहनों ने राखी बाँधी, मिठाई खिलाई और आशीर्वाद दिया।

राजनीतिक गलियारों में इसे साफ तौर पर “राखी पॉलिटिक्स” का हिस्सा माना जा रहा है — जहां भावनात्मक त्योहार का इस्तेमाल जनता से नज़दीकी और राजनीतिक पैठ बढ़ाने के लिए किया जाता है।

त्योहारों में जनता के बीच उपस्थित रहना नेताओं की इमेज बिल्डिंग का अहम हथियार बन चुका है।
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें अब नेताओं के लिए जनता के मूड का आईना हैं।
भिलाई में इस बार रक्षाबंधन केवल राखी का नहीं, बल्कि आने वाले चुनावी समीकरणों का भी संकेत दे गया।

राजनीतिक चर्चाओं में इसे “मंत्री बनाने की आस-उम्मीद” से जोड़ा जा रहा है। माना जा रहा है कि गजेंद्र यादव का यह जनसंपर्क और बहनों का आशीर्वाद जुटाने का कार्यक्रम, आने वाले समय में मंत्री पद की दौड़ में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने का संकेत है।

The post भिलाई के नेताओं की राखी पॉलिटिक्स में दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव का एंट्री — विधायक निवास में बहनों का मेला appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/rakhi-politics-in-bhilai-gajendra-yadav-joins-the-race-with-ministerial-ambitions/feed/ 0
BIG BREAKING: वन्दे भारत ट्रेन में विंडो सीट के लिए बीजेपी विधायक के समर्थकों ने आम यात्री को पीटा, इस बात पर विधायक जी ने क्या कहा….. https://www.shivnathsamvad.in/jhanshi-vande-bharat-train-bjp-mlas-supporters-fight-with-pecenger/ https://www.shivnathsamvad.in/jhanshi-vande-bharat-train-bjp-mlas-supporters-fight-with-pecenger/#respond Mon, 23 Jun 2025 16:50:42 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=19370 उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेन में यात्री

The post BIG BREAKING: वन्दे भारत ट्रेन में विंडो सीट के लिए बीजेपी विधायक के समर्थकों ने आम यात्री को पीटा, इस बात पर विधायक जी ने क्या कहा….. appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेन में यात्री से मारपीट करने के आरोप में भाजपा से बबीना विधायक राजीव परीक्षा को प्रदेश अध्यक्ष ने नोटिस जारी किया है। इस प्रकरण को लेकर 7 दिन में जवाब मांगा गया है। जवाब नहीं मिलने विधायक पर कार्रवाई हो सकती है।

यह पूरा मामला वंदे भारत ट्रेन में विंडों सीट के लिए हुआ था। दरअसल, भोपाल के रहने वाले 50 वर्षीय राजकुमार वंदे भारत ट्रेन की विंडो सीट पर बैठे थे। इसी दौरान भाजपा विधायक राजीव सिंह परीक्षा ने उन्हें विंडो सीट की जगह दूसरी सीट पर बैठने को कहा। राजकुमार के मना करने पर विधायक का पारा चढ़ गया। इसके बाद उन्होंने अपने समर्थकों को फोन कर बुला लिया।

इस घटना के बाद विधायक ने सफाई देते हुए यात्री के खिलाफ जीआरपी पुलिस से शिकायत की थी। विधायक का कहना है कि सीट को उनकी यात्रियों से बहस हुई थी। इस दौरान यात्री ने हाथापाई शुरू कर दी। जिसके बाद यह सारा प्रकरण हो गया। वहीं इस घटना पर एसपी रेलवे झांसी विपुल श्रीवास्तव का कहना है कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

The post BIG BREAKING: वन्दे भारत ट्रेन में विंडो सीट के लिए बीजेपी विधायक के समर्थकों ने आम यात्री को पीटा, इस बात पर विधायक जी ने क्या कहा….. appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/jhanshi-vande-bharat-train-bjp-mlas-supporters-fight-with-pecenger/feed/ 0
Delhi Election : 23 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की जीत, आप को नहीं मिला बहुमत, कौन होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री….. https://www.shivnathsamvad.in/delhi-election-update-bjp-won-the-election/ https://www.shivnathsamvad.in/delhi-election-update-bjp-won-the-election/#respond Sat, 08 Feb 2025 11:55:26 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=16709 दिल्ली /दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका

The post Delhi Election : 23 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की जीत, आप को नहीं मिला बहुमत, कौन होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री….. appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
दिल्ली /दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा को बहुमत मिल गया है। जंगपुरा सीट से आप के मनीष सिसोदिया हार गए हैं। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को भी हार मिली है। सीएम आतिशी जीत गई हैं।

पार्टी ने 36 सीटों का बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर 48 सीटों पर बढ़त बनाई, जबकि आम आदमी पार्टी महज 22 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और उसे एक भी सीट नहीं मिली। भाजपा की इस जीत के साथ दिल्ली में सत्ता परिवर्तन तय हो गया है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अपनी सीटें तक नहीं बचा सके। इस जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। दिल्ली में यह नतीजे राजनीति की नई दिशा तय कर सकते हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं की तारीफ भी की। पीएम मोदी ने एक दूसरे सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मुझे इस जीत में भूमिका निभाने वाले हर एक बीजेपी कार्यकर्ता पर गर्व है। इन कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही यह शानदार जीत मिली है। हम दिल्ली के विकास के लिए और तेजी से काम करेंगे।

दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी हार मिली है। अरविंद केजरीवाल अपनी नई दिल्ली सीट से 4,089 वोटों से हार गए हैं। वहीं, मनीष सिसोदिया भी जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए। आप सरकार पर भ्रष्टाचार, गंदे पानी, यमुना की बदहाल स्थिति, टूटी सड़कों और खुले शराब ठेकों जैसे मुद्दों को लेकर जनता में गुस्सा था। केजरीवाल की हार पर भाजपा ने कहा कि जनता को झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। आम आदमी पार्टी को अब दिल्ली में अपनी साख बचाने की चुनौती का सामना करना होगा।

नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को हराने के बाद कहा कि हमें दिल्ली में कई काम करने हैं। हमारी प्राथमिकता दिल्ली में प्रदूषण कम करना, ट्रैफिक समस्या सुलझाना और भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख अपनाना होगा। मैंने दिल्ली की स्थिति देखी है। यहां पर सड़कों और सीवर की समस्या है। इन सभी कामों को करना हमारे लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाला है।

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस पूरी तरह नकार दी गई। पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली, जो उसके लिए बड़ा झटका है। चुनावी विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस की कमजोरी का सीधा फायदा भाजपा को मिला। दिल्ली के मतदाताओं ने आप और कांग्रेस को पूरी तरह नकारते हुए भाजपा पर भरोसा जताया। भाजपा अब डबल इंजन सरकार के जरिए दिल्ली को नई दिशा देने की बात कर रही है। आने वाले दिनों में दिल्ली की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

 

The post Delhi Election : 23 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की जीत, आप को नहीं मिला बहुमत, कौन होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री….. appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/delhi-election-update-bjp-won-the-election/feed/ 0
दुर्ग में तालाब किनारे व नाली में डाल रहा था मलबा,निगम ने कार्रवाही के बाद लगाया 5 हज़ार का जुर्माना https://www.shivnathsamvad.in/durg-nagar-nigam-talab/ https://www.shivnathsamvad.in/durg-nagar-nigam-talab/#respond Wed, 27 Nov 2024 12:04:24 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=15215 दुर्ग। 27 नवंबर। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत डिबरा पारा तालाब के किनारे व नाली को पाटा जा रहा

The post दुर्ग में तालाब किनारे व नाली में डाल रहा था मलबा,निगम ने कार्रवाही के बाद लगाया 5 हज़ार का जुर्माना appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
दुर्ग। 27 नवंबर। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत डिबरा पारा तालाब के किनारे व नाली को पाटा जा रहा था।जिसकी शिकायत अधिकारियों से की गई।बता दे कि वार्ड नंबर 39 स्थित गर्वमेंट स्कूल के पीछे पोटिया जाने वाले मार्ग में मुकेश सोनकर द्वारा डिपरापारा तालाब व नाली को धड़ल्ले पाटकर बंद कर रहा था।

कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश एवं भवन अधिकारी गिरीश दिवान के मार्गदर्शन पर मौके पर उपअभियंता करण यादव,अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता द्वारा टीम के साथ पहुँचकर तालाब स्थल का निरीक्षण करने पर पाया गया. जो स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है. तालाब में मलबा पाटकर नाली को बाधित किया रहा था।

इस दौरान अधिकारियों ने निरीक्षण कर दिनेश सोनकर को दोबारा ऐसा नही करने की चेतवानी देते हुए पांच हज़ार का जुर्माना लगाया। तालाब व निगम की नाली को पाटने की कोशिश कर रहा था संबंधित को बेदखली की कार्रवाही कर जुर्माना लगाया गया।

The post दुर्ग में तालाब किनारे व नाली में डाल रहा था मलबा,निगम ने कार्रवाही के बाद लगाया 5 हज़ार का जुर्माना appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/durg-nagar-nigam-talab/feed/ 0
दुर्ग-भिलाई में ऑनलाइन ठगी का भौकाल: ऑनलाईन जॉब दिलाने के नाम से ठगी करने वाले आरोपी को कुम्हारी पुलिस द्वारा झारखण्ड से गिरफ्तार किया https://www.shivnathsamvad.in/online-fraiud-durg-bhilai/ https://www.shivnathsamvad.in/online-fraiud-durg-bhilai/#respond Mon, 25 Nov 2024 05:31:09 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=15152 ऑनलाईन जॉय दिलाने के नाम से ठगी करने वाले आरोपी को कुम्हारी पुलिस द्वारा झारखण्ड से गिरफ्तार किया गया। आरोपी

The post दुर्ग-भिलाई में ऑनलाइन ठगी का भौकाल: ऑनलाईन जॉब दिलाने के नाम से ठगी करने वाले आरोपी को कुम्हारी पुलिस द्वारा झारखण्ड से गिरफ्तार किया appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
ऑनलाईन जॉय दिलाने के नाम से ठगी करने वाले आरोपी को कुम्हारी पुलिस द्वारा झारखण्ड से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी द्वारा 350400/- रूपये का टेलिग्राम में ऑनलाईन जॉब के नाम पर पैसे की मांगकर ठगी किया गया था।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गुरूमुख सिंह पिता सुखविन्दर सिंह उम्र 28 वर्ष पता हाउसींग बोर्ड कुम्हारी थाना कुम्हारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात गोबाईल नंबर 8294391411 धारक द्वारा प्रार्थी को पार्ट टाईम जाब कर 500/- रूप्ये से 50000/- हजार रूप्ये कमा सकते हो की लालच देकर प्रार्थी थोडी-थोडी रकम कर कुल 350400/- रूपये को ठगी करने पर अपराध कमांक 24/2024, धारा 420 ताहि कायम किया गया। जो आरोपी की पतासाजी हेतु प्राप्त श्रीमान जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग, श्रीमान सुखनंदन राठौर अति. पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग (शहर) तथा श्रीमान हरिश पाटिल महोदय, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी के निर्देशन अनुसार निरीक्षक जे. आर. कुर्रे थाना प्रभारी थाना कुम्हारी को प्राप्त सायबर सेल भिलाई से ठगी किये जाने वाले अज्ञात मोबाईल धारक दौलत कुमार पिता स्व. सत्य नारायण गहतो उम्र 24 वर्ष पता लाल बथान करगिल पंचायत मखमलपुर पोष्ट रामपुर थाना मुफ्फसिल जिला साहेबगंज झारखण्ड़ के बारे में जानकारी प्राप्त होने से दीगर राज्य जाने अनुमति प्राप्त होने पर निरीक्षक थाना प्रभारी थाना कुम्हारी जे.आर. कुर्रे व हमराह आरक्षक 444 लेखराज निषाद, आरक्षक 581 रविकांत श्रीवास गिरफ्तारी हेतु रवाना हुए थे जिसे दीगर राज्य झारखण्ड में पतासाजी कर मोबाईल धारक आरोपी को पकडा गया जो अपराध स्वीकार कबूल पाये जाने पर उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष आज दिनांक 24.11.2024 को

पेश किया गया, जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग निरूद्ध किया गया है।

 

गुरुमुख पिता सुखविन्दर सिंह उम्र 28 वर्ष पता हाउसींग बोर्ड कुम्हारी थाना कुम्हारी

आरोपी का नाम पत्ता

सिंह दौलत कुमार महतो पिता स्व. सत्य नारायण महतो उम्र 24 वर्ष पत्ता लाल बथान करगिल पंचायत मखमलपुर पोष्ट रामपुर थाना मुफ्फसिल जिला साहेबगंज झारखण्ड

The post दुर्ग-भिलाई में ऑनलाइन ठगी का भौकाल: ऑनलाईन जॉब दिलाने के नाम से ठगी करने वाले आरोपी को कुम्हारी पुलिस द्वारा झारखण्ड से गिरफ्तार किया appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/online-fraiud-durg-bhilai/feed/ 0
सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर में बड़े धूमधाम से मनाई गई श्री काल भैरव जयंती हजारों धर्मप्रेमियों की उपस्थिति में 108 पूजा थाल से की गई महाआरती https://www.shivnathsamvad.in/durg-satti-chaura-mandir/ https://www.shivnathsamvad.in/durg-satti-chaura-mandir/#respond Sun, 24 Nov 2024 06:07:32 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=15135 दुर्ग । छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी जहां सभी पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, वहाँ दिनांक 23 नवम्बर को

The post सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर में बड़े धूमधाम से मनाई गई श्री काल भैरव जयंती हजारों धर्मप्रेमियों की उपस्थिति में 108 पूजा थाल से की गई महाआरती appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
दुर्ग । छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी जहां सभी पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, वहाँ दिनांक 23 नवम्बर को पूरे जिले के एक मात्र स्थान श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा दुर्ग में श्री भैरव अष्टमी के अवसर पर श्री काल भैरव जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई जिसमें विभिन्न धार्मिक आयोजन आयोजित किये गए।श्री काल भैरव जयंती के अवसर पर माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा, दुर्ग में स्थापित मनोकामना सिद्ध श्री काल भैरव जी की मूर्ति का दिनांक 23 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से महाअभिषेक किया गया। अभिषेक में मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित श्री सुनील पांडेय जी द्वारा दूध, दही, विभिन्न प्रकार की औषधियों एवं वस्तुओं से भैरव जी का अभिषेक कराया गया। अभिषेक के पश्चात पूजन एवं हवन कराया गया,पूजन अभिषेक के मुख्य जजमान इंद्राणी कुलेश्वर साहू (पार्षद) थे। हवन एवं पूजन कार्य मे प्रातः 11 बजे से ही धर्मप्रेमियों की भारी मात्रा में उपस्थिति रही। पूजन पश्चात बाबा जी की आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।

हवन पूजन के पश्चात सँध्या के समय महिला मण्डली द्वारा श्री काल भैरव चालीसा पाठ सुंदर एवं मधुर भजनों के साथ किया गया, जिसमें भारी मात्रा में महिलाएं उपस्थित थी।
समित्ति के सुजल शर्मा ने बताया कि संध्या 7:30 बजे श्री काल भैरव जी की 108 दीपों एवं 108 पूजा थाल से महाआरती की गयी जिसमें सेकड़ो धर्मप्रेमी उपस्थित हुए और अपने हाथों में पूजा थाल लेकर भैरव बाबा की आरती किये। आरती पश्चात पुष्पांजलि की गयी, एवं भैरव बाबा जी का जयकारा लगाया गया, जिससे पूरे गंजपारा में भैरव बाबा की जय घोष गूंजता रहा। आरती के पश्चात प्रसादी का आयोजन रखा गया, जिसमे सभी धर्मप्रेमियों को भैरव बाबा जी का विशेष प्रसाद खिचड़ी, कचोरी, मूंग बड़ा, बेसन लड्डू का वितरण किया गया। 1000 से अधिक धर्मप्रेमियों ने प्रसादी ली,
कार्यक्रम में श्री काल भैरव जी की महिमा का वर्णन करते हुए मंदिर के पुजारी सुनील पांडेय जी ने बताया कि काल भैरव जयंती से आने वाले 41 दिन तक काल भैरव चालीसा का पाठ करने एवं पूजन करने से विशेष फल की प्राप्ति एवं सभी मनोकामना पूर्ण होती है, कार्तिक माह की कालाष्टमी का विशेष फलदायी होती है। कार्तिक कृष्ण पक्ष के आठवें दिन कालाष्टमी होती है जिसे काल भैरव जयंती भी कहते हैं। काल भैरव का स्वरूप विकराल एवं क्रोधी है। काल भैरव के एक हाथ में छड़ी होती हैं और उनका वाहन काला कुत्ता होता है इसलिए भैरव रूप में काले कुत्ते को भोजन करवाने का भी विशेष महत्व बताया जाता है।
श्री काल भैरव जयंती के अवसर पर माँ दुर्गा मंदिर में विशेष साज-सज्जा की गई थी एवं आकर्षित फूलों से श्री काल भैरव मंदिर को सजाया गया था आरती पश्चात आतिशबाजी की गयी ।
दुर्ग जिले में एक मात्र स्थान में श्री काल भैरव जयंती के आयोजन होने से सुबह 9 बजे से लेकर देर रात्रि तक गंजपारा दुर्ग में हजारों भक्तों ने श्री काल भैरव जयंती के इस आयोजन का लाभ लिया, आरती एवं अभिषेक में शामिल होकर प्रसादी लिया ।
आयोजन में योगेन्द्र शर्मा बंटी नंदू ब्रम्हणे राजू पुरोहित दुर्गा अग्रवाल राजेश यादव सभापति दीपक चावड़ा विजय मनहरे निर्मल शर्मा राजेश शर्मा डब्बू चन्द्रवँशी प्रकाश टावरी महेश गुप्ता राजेश शर्मा अर्जित शुक्ला विवेक मिश्रा राहुल शर्मा प्रकाश सिन्हा विकाश पुरोहित शिव नायक मयंक शर्मा गोपाल शर्मा गोविंद गुप्ता आशीष मेश्राम राकेश चक्रधारी महेश गुप्ता मनीष सेन दुर्गा कश्यप सुंदर निषाद सोनल सेन मिथला देवी शर्मा चंदा शर्मा सरिता शर्मा चंचल शर्मा मनोरमा शर्मा चंचल ललित शर्मा आभा शर्मा सुमन शर्मा कुंती यादव लक्ष्मी यादव ममता राधा संध्या वर्मा अम्बिका पांडेय शिल्पी शर्मा कुलेश्वरी जायसवाल पिंकी साहू उर्वशी साहू लक्ष्मी यादव वाशु शर्मा रिषी गुप्ता नमन खंडेलवाल सुयश गुप्ता एवं हजारों धर्मप्रेमी उपस्थित थे

The post सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर में बड़े धूमधाम से मनाई गई श्री काल भैरव जयंती हजारों धर्मप्रेमियों की उपस्थिति में 108 पूजा थाल से की गई महाआरती appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/durg-satti-chaura-mandir/feed/ 0
दुर्ग में नो एन्ट्री: महाराजा चौक से बोरसी चौक तक भारी वाहनों पर लगा प्रतिबंधित, https://www.shivnathsamvad.in/durg-mahraja-chauk-to-borasi-chauk-havye/ https://www.shivnathsamvad.in/durg-mahraja-chauk-to-borasi-chauk-havye/#respond Sat, 23 Nov 2024 14:53:14 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=15121 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा दुर्ग भिलाई के प्रमुख मार्गो का किया गया निरीक्षण। शहर के अंदर भारी वाहनो की

The post दुर्ग में नो एन्ट्री: महाराजा चौक से बोरसी चौक तक भारी वाहनों पर लगा प्रतिबंधित, appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा दुर्ग भिलाई के प्रमुख मार्गो का किया गया निरीक्षण।

शहर के अंदर भारी वाहनो की वजह से किसी प्रकार सडक दुर्घटना न हो इसलिए लिये गये प्रमुख निर्णय।

महाराजा चौक से बोरसी चौक तक घनी आबादी एवं मार्ग की चौडाई होते देखते हुए प्रातः 06 बजे से रात्रि 11 बजे तक भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया जावेगा।

ट्रांसपोर्टरों द्वारा निरीक्षण स्थल पर ही अपनी सहमति दी गई।

नो एन्ट्री समय में भारी वाहन प्रवेश न करे ट्रांसपोर्टरो को निर्देशित किया गया अन्यथा कार्यवाही की जावेगी।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग, श्री जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात, सुश्री ऋचा मिश्रा* द्वारा दुर्ग भिलाई के प्रमुखों मार्ग जिस पर घनी आबादी के साथ भारी वाहनों का भी आवागमन रहता है ऐसे प्रमुख मार्गो का उस क्षेत्र के ट्रांसपोर्टरों के साथ स्थल निरीक्षण किया गया जिससे और ट्रांसपोर्टरों को भारी वाहन के संचालन हेतु प्रमुख निर्देश दिए गए साथ ही उस क्षेत्र के यातायात जोन प्रभारी को भी संबंधित निगम के साथ अतिक्रमण हटाने कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

दुर्ग के महाराजा चौक से बोरसी की ओर जाने वाले मार्ग में वाहनों का दबाव अत्यधिक होने एवं सडक की चौडाई कम होने के कारण भारी वाहनों का प्रातः 6 बजे से रात्रि 11बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया जिस पर ट्रांसपोर्टरो द्वारा भी अपनी सहमति दी गई। उक्त मार्ग के प्रतिबंधित होन पर वैकल्पिक मार्ग हनोदा चंदखुरी पुलगांव मार्ग का प्रयोग करने बताया गया। इसी प्रकार राजेन्द्र पार्क चौक से ग्रीन चौक तक बीच में डिवाईडर की कमी होना पाया गया जिससे संबंधित विभाग को पत्राचार किया गया यातायात जोन प्रभारी दुर्ग को निगम के साथ मिलकर इस मार्ग के व्यापारियों को सामग्री आगे बाहर न निकालने समझाईस देने बताया गया और सडक पर वाहन खडे होने पाये जाने से नो पार्किग की कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

भिलाई क्षेत्र के झरोखा पैलेसे से जुनवानी तक अतिक्रमण हटाने एवं बीच बीच में नो पार्किग में खडी वाहनांे पर कार्यवाही करने निर्देश दिये गये एवं धमधा नाका से आरोग्यम हास्पिटल की ओर एक नये सर्विस रोड निर्माण हेतु बाफना टोल प्लाजा प्रबंधक से चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही करने बताया गया जामुल बोगदा पुलिया के पास सडक पर खडे भारी वाहनों पर नो पार्किग की कार्यवाही करने निर्देश दिया गया।

*निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुश्री ऋचा मिश्रा के साथ निरीक्षक यशकरण धु्रर्वे, यातायात के अधिकारी कर्मचारी एवं ट्रांसपोर्टर सुरेन्द्र शर्मा, सोहन जैन, संजय अग्रवाल, मंटू अग्रवालन, विमल पवार, सोनू पाण्डेय, राकेश, एस.चौहान उपस्थित रहे।

The post दुर्ग में नो एन्ट्री: महाराजा चौक से बोरसी चौक तक भारी वाहनों पर लगा प्रतिबंधित, appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/durg-mahraja-chauk-to-borasi-chauk-havye/feed/ 0
दुर्ग नगर निगम की बड़ी कार्यवाही: नोटिस का असर नहीं,नाली के ऊपर से हटाया अतिक्रमण https://www.shivnathsamvad.in/durg-nagar-nigam-is-on-action/ https://www.shivnathsamvad.in/durg-nagar-nigam-is-on-action/#respond Sat, 23 Nov 2024 13:31:52 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=15118 दुर्ग/ 23 नवंबर/नगर पालिक निगम क्षेत्रांतर्गत वार्ड नबर 56, बघेरा में गांधु नामक द्वारा नाली क्षेत्र के उपर स्थायी /

The post दुर्ग नगर निगम की बड़ी कार्यवाही: नोटिस का असर नहीं,नाली के ऊपर से हटाया अतिक्रमण appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
दुर्ग/ 23 नवंबर/नगर पालिक निगम क्षेत्रांतर्गत वार्ड नबर 56, बघेरा में गांधु नामक द्वारा नाली क्षेत्र के उपर स्थायी / अस्थायी निर्माण कार्य करते हुए नाली क्षेत्र को बंद कर अतिक्रमण कर कब्जा किया गया था।जिसकी लेकर मोहल्लेवासियों ने कलेक्टर टीएल शिकायत में भी की गई थी।जिसके आधार पर नगर निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश पर 56, बघेरा में कार्रवाही स्थल पहुँचकर टीम ने कब्जा मुक्त कर निराकरण किया गया।शनिवार को 56 बघेरा में संतोष पारधी नामक द्वारा नाली क्षेत्र के उपर स्थायी / अस्थायी निर्माण कार्य करते हुए नाली क्षेत्र को बंद कर अतिक्रमण कर कब्जा किया गया था। जिससे नाली क्षेत्र बाधित हो रही है, उक्त निर्माण कार्य के संबंध में अनावेदक को इस कार्यालय से नियमानुसार नोटिस जारी की गई,परंतु अनावेदक द्वारा निर्माण के संबंध में वैध दस्तोवज इस कार्यालय में प्रस्तुत नहीं की गई है।

नगर निगम के भवन अधिकारी गिरीश दिवान के मार्गदर्शन में नाली के ऊपर निर्माण को तोड़कर नाली से कब्जा मुक्त किया गया।कार्रवाही के मौके पर सहायक भवन निरीक्षक विनोद मांझी,अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, मन्नी मनहरे,उमेश पात्रे सहित पुलिस बल मौजूद रहें।कार्रवाही के दौरान अधिकारी द्वारा अतिक्रमण कर्ता को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि दुबारा नाली के ऊपर कब्जा कर अतिक्रमण करते पाया गया तो जुर्माना की कार्रवाही की जाएगी।

The post दुर्ग नगर निगम की बड़ी कार्यवाही: नोटिस का असर नहीं,नाली के ऊपर से हटाया अतिक्रमण appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/durg-nagar-nigam-is-on-action/feed/ 0