मनोरंजन मसाला Archives - Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website https://www.shivnathsamvad.in/category/filmi-masala-news/ Tue, 09 Dec 2025 13:02:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://www.shivnathsamvad.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-shivnath-samvad-32x32.png मनोरंजन मसाला Archives - Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website https://www.shivnathsamvad.in/category/filmi-masala-news/ 32 32 दुर्ग ब्रेकिंग: स्वास्थ्य सेवाओं के व्यवसायीकरण के विरुद्ध आवाज उठाती ‘मानव मार्केट’ का ट्रेलर रिलीज https://www.shivnathsamvad.in/trailer-of-manav-market-movie-released-in-bhilai/ https://www.shivnathsamvad.in/trailer-of-manav-market-movie-released-in-bhilai/#respond Tue, 09 Dec 2025 13:02:38 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=22823   भिलाई।  छत्तीसगढ़ में निर्मित हिंदी फीचर-फिल्म ‘मानव मार्केट’ स्वास्थ्य सेवाओं के बढ़ते व्यवसायीकरण के विरुद्ध आवाज उठाती है। शहर

The post दुर्ग ब्रेकिंग: स्वास्थ्य सेवाओं के व्यवसायीकरण के विरुद्ध आवाज उठाती ‘मानव मार्केट’ का ट्रेलर रिलीज appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
 

भिलाई।  छत्तीसगढ़ में निर्मित हिंदी फीचर-फिल्म ‘मानव मार्केट’ स्वास्थ्य सेवाओं के बढ़ते व्यवसायीकरण के विरुद्ध आवाज उठाती है। शहर के प्रसिद्ध अभिनेता व निर्देशक गुलाम हैदर मंसूरी तथा निर्माता कैलाश चंद्र अग्रवाल,निम्मी रोशन सवाने और ग़ुलाम हेदर मंसूरी की इस फिल्म का ट्रेलर 3 दिसम्बर को एन. माही फिल्म्स के यू-ट्यूब चैनल पर  रिलीज़ हुआ है। जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म आगामी सप्ताह में 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।  मुख्य धारा के सिनेमा में समाज को झकझोरने वाले इस विषय पर अपनी तरह की एक अलग फिल्म का ट्रेलर दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में बहुत ही गहराई और संवेदनशीलता के साथ जनता के साथ स्वास्थ्य सेवा में होने वाली अव्यवस्था को दिखाया गया है।

हैदर इस फिल्म के निर्माताओं की तारीफ़ करते हुए कहते हैं कि नागपुर निवासी निर्माता निम्मी रोशन सवाने की जब भी ज़रूरत पड़ती है वो और उनके पति रोशन सवाने अपना सब कामकाज रोक कर यहां उपस्थित हो जाते हैं। साथ ही भिलाई के निर्माता कैलाश चंद्र अग्रवाल और सिनेमा रिलीज़िंग पार्टनर मेघा अग्रवाल के बारे में बताते हैं की इन्होने पूरी टीम का उत्साह बनाए रखा है।
फिल्म में प्रमुख भूमिका निभा रहे अभिनेता ओम त्रिपाठी फिल्म की 19 दिसंबरको होने वाली रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं। ओम त्रिपाठी कहते हैं फिल्म में कई संवाद ऐसे हैं जो वर्तमान में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर देखी जा रही अव्यवस्थाओं पर सवाल ख़ड़े करते हैं। जैसे ‘‘ये देश जहां क्रिकेट टीम की बोली कई अरबों में लगाई जाती है, वहीं हर साल भूख़मरी से कई बच्चे मारे जाते हैं।
ओम त्रिपाठी कहते हैं-फिल्म में ऐसे कई संवाद हैं जो ऐसे सवाल खड़े कर रहे हैं जिसका सामना कर पाना स्वास्थ्य सेवा जैसे पवित्र पेशे को मुनाफाखोरी का धंधा बना देने वालों के बस की बात नही। फिल्म में प्रमुख किरदार निभा रही नेहा शुक्ला का कहना है कि यह एक बेहद संवेदनशील विषय है और इस पर फिल्म बनाने बेहद चुनौतीपूर्ण था। इस लिहाज से वह अपनी भूमिका को भी बेहद हट कर मानती है। नेहा का कहना है कि उन्होंने अपना किरदान बेहद संजीदगी से निभाया है और उन्हें उम्मीद है दर्शक इसे जरूर पसंद करेंगे। फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे बाली कुर्रे कहते हैं, इसके जरिए जनता से जुड़े मुद्दे को सामने लाने की कोशिश की गई है।

 

The post दुर्ग ब्रेकिंग: स्वास्थ्य सेवाओं के व्यवसायीकरण के विरुद्ध आवाज उठाती ‘मानव मार्केट’ का ट्रेलर रिलीज appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/trailer-of-manav-market-movie-released-in-bhilai/feed/ 0
CG BREAKING: 60वें अखिल भारतीय डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन का दूसरा दिन 11 घंटे की मैराथन बैठक के साथ सम्पन्न….. https://www.shivnathsamvad.in/day-2-of-dgp-igp-conference-in-raipur-ends-after-11-hour-marathon-meeting/ https://www.shivnathsamvad.in/day-2-of-dgp-igp-conference-in-raipur-ends-after-11-hour-marathon-meeting/#respond Sat, 29 Nov 2025 17:17:36 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=22640 60वें अखिल भारतीय डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन का दूसरा दिन 11 घंटे की मैराथन बैठक के साथ सम्पन्न रायपुर में आयोजित 60वें

The post CG BREAKING: 60वें अखिल भारतीय डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन का दूसरा दिन 11 घंटे की मैराथन बैठक के साथ सम्पन्न….. appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
60वें अखिल भारतीय डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन का दूसरा दिन 11 घंटे की मैराथन बैठक के साथ सम्पन्न

रायपुर में आयोजित 60वें अखिल भारतीय डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन का दूसरा दिन बेहद व्यस्त और महत्वपूर्ण चर्चाओं से भरा रहा। सुबह प्रारंभ हुई बैठक लगभग 11 घंटे तक लगातार चली, जिसमें देशभर के सभी शीर्ष पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने भी भाग लेकर विभिन्न राष्ट्रीय सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा और भविष्य की रणनीतियों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।

बैठक में विशेष रूप से पैरामिलिट्री फोर्सेस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विमर्श हुआ। इसमें BSF, CRPF, ITBP, CISF सहित अन्य केंद्रीय बलों के अधिकारी शामिल रहे।
अधिकारियों ने हाल ही में संपन्न महत्वपूर्ण अभियानों की जानकारी साझा की तथा आगामी सुरक्षा योजनाओं एवं चुनौतियों पर सुझाव प्रस्तुत किए।

सम्मेलन के दौरान उभरते सुरक्षा मुद्दों, तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग, सीमा सुरक्षा, नक्सल-मुक्त भारत की दिशा में उठाए जा रहे कदमों और समन्वय तंत्र को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

The post CG BREAKING: 60वें अखिल भारतीय डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन का दूसरा दिन 11 घंटे की मैराथन बैठक के साथ सम्पन्न….. appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/day-2-of-dgp-igp-conference-in-raipur-ends-after-11-hour-marathon-meeting/feed/ 0
BIG BREAKING: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का आज निधन….. https://www.shivnathsamvad.in/big-breaking-bollywood-legend-actor-dharmendra-passes-away-today/ Mon, 24 Nov 2025 09:01:18 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=22517 बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का आज निधन हो गया है. एक्टर का कई दिनों से घर पर ही इलाज

The post BIG BREAKING: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का आज निधन….. appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का आज निधन हो गया है. एक्टर का कई दिनों से घर पर ही इलाज चल रहा था. उन्हें कुछ दिन पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किए गए थे. 10 नवंबर को धर्मेंद्र की तबीयत काफी खराब हो गई थी और उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किए जाने की खबरें आई थीं.

 

इसके बाद सलमान खान से लेकर शाहरुख खान और गोविंदा को दिग्गज अभिनेता का हाल चाल जानने के लिए अस्पताल में देखा गया था. वहीं ठीक उसके बाद धर्मेंद्र के निधन के रूमर्स भी फैल गए. बाद में एक्टर की पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने पोस्ट कर उनके निधन की खबरों को झूठी बताया था. वहीं सनी देओल ने भी पोस्ट कर बताया था कि दिग्गज अभिनेता पर इलाज का असर हो रहा है और वे बेहतर हैं. हालांकि आज एक्टर ने अंतिम सांस ली.

The post BIG BREAKING: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का आज निधन….. appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
BIG BREAKING: महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर का निधन https://www.shivnathsamvad.in/actor-pankaj-dheer-diead/ https://www.shivnathsamvad.in/actor-pankaj-dheer-diead/#respond Wed, 15 Oct 2025 10:01:38 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=21774 बी आर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में कर्ण के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता पंकज धीर का निधन हो

The post BIG BREAKING: महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर का निधन appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
बी आर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में कर्ण के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। अमर उजाला से इस खबर की पुष्टि ‘महाभारत’ में ही अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान ने की। पंकज का निधन बुधवार (15 अक्तूबर) सुबह 11:30 बजे हुआ। फिलहाल उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। उनका अंतिम संस्कार शाम 4:30 बजे मुंबई के विले पार्ले में किया जाएगा।


इस खबर के सामने आने के बाद इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस गहरे सदमे में है। महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले और पंकज के सह अभिनेता रहे फिरोज खान ने अमर उजाला से खास बातचीत की। उन्होंने कहा, ‘हां, यह सच है कि वे अब इस दुनिया में नहीं रहे। व्यक्तिगत रूप से, मैंने एक बहुत ही अच्छे दोस्त को खो दिया है। वह बेहद अच्छे इंसान थे। मैं अभी भी सदमे में हूँ और मुझे नहीं पता क्या कहना चाहिए। वह वाकई में एक अद्भुत व्यक्ति थे… फिलहाल मैं और अधिक कुछ नहीं कह सकता।’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज धीर का निधन कैंसर की वजह से हुआ। कुछ समय पहले उन्होंने कैंसर को हराया था लेकिन कुछ समय के बाद उनका कैंसर फिर से लौट आया। वो पिछले काफी समय से इसी के चलते बीमार चल रहे थे।
उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें ‘सनम बेवफा’, ‘बादशाह’ जैसी फिल्में और ‘चंद्रकांता’, ‘ससुराल सिमर का’ जैसे टीवी शो शामिल हैं। धीर ने एक निर्देशक के रूप में भी काम किया और ‘माय फादर गॉडफादर’ नाम की फिल्म का निर्देशन किया। उन्होंने ‘अभिनय एक्टिंग एकेडमी’ की स्थापना भी की।

The post BIG BREAKING: महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर का निधन appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/actor-pankaj-dheer-diead/feed/ 0
नेहल चुडासमा का हॉट ट्रांसफॉर्मेशन: मॉडलिंग के लिए किया वजन कम…बिग बॉस 19 में छा रही हैं जलवा! https://www.shivnathsamvad.in/transformation-lost-20-kgs-in-3-months-to-win-miss-universe-now-rocking-bigg-boss-19/ https://www.shivnathsamvad.in/transformation-lost-20-kgs-in-3-months-to-win-miss-universe-now-rocking-bigg-boss-19/#respond Wed, 10 Sep 2025 18:32:43 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=21004 “नेहल चुडासमा का प्रेरणादायक ट्रांसफॉर्मेशन: बिग बॉस 19 की स्टार ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया”    

The post नेहल चुडासमा का हॉट ट्रांसफॉर्मेशन: मॉडलिंग के लिए किया वजन कम…बिग बॉस 19 में छा रही हैं जलवा! appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
“नेहल चुडासमा का प्रेरणादायक ट्रांसफॉर्मेशन: बिग बॉस 19 की स्टार ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया”

 

 

 

बिग बॉस 19 में अपनी दमदार पर्सनालिटी और फिटनेस के लिए चर्चा में चल रही कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा ने मॉडलिंग की दुनिया में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर खुद को साबित कर दिखाया है।

 

 

नेहल की फिटनेस जर्नी आसान नहीं रही। एक इवेंट के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि मॉडल बनने से पहले सिर्फ तीन महीनों में उन्होंने 20 किलो से अधिक वजन कम किया था।

 

 

 

हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें नेहल को पहचान पाना कठिन हो रहा है। इन तस्वीरों में वह एक आम लड़की की तरह नजर आ रही थीं, न कि मॉडल की तरह।

 

 

वजन और रंग को लेकर समाज से मिले तंज के बावजूद नेहल ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से खुद को बदल कर फिटनेस आइकॉन बना लिया।

 

 

 

नेहल गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अपने परिवार में मां के निधन के बाद गहरे डिप्रेशन का सामना किया। इस कठिन दौर में उन्होंने खुद को संभाला और अपनी पूरी मेहनत से वजन घटाया।

 

 

 

आज नेहल न केवल बिग बॉस 19 में कई प्रतियोगियों को कड़ी टक्कर दे रही हैं, बल्कि मिस यूनिवर्स का खिताब भी जीत चुकी हैं।

 

 

 

नेहल की यह कहानी युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है, जो दिखाती है कि अगर इरादा मजबूत हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

The post नेहल चुडासमा का हॉट ट्रांसफॉर्मेशन: मॉडलिंग के लिए किया वजन कम…बिग बॉस 19 में छा रही हैं जलवा! appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/transformation-lost-20-kgs-in-3-months-to-win-miss-universe-now-rocking-bigg-boss-19/feed/ 0
BIG BREAKING: मशहूर Youtuber गिरफ्तार…., ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान के लिए भारत की जासूसी का आरोप https://www.shivnathsamvad.in/big-breaking-famous-youtuber-jyoti-malhotra-arrested/ https://www.shivnathsamvad.in/big-breaking-famous-youtuber-jyoti-malhotra-arrested/#respond Sat, 17 May 2025 14:59:37 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=18715   पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया है। हिसार

The post BIG BREAKING: मशहूर Youtuber गिरफ्तार…., ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान के लिए भारत की जासूसी का आरोप appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
 

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया है। हिसार पुलिस ने शनिवार को ज्योति को कोर्ट में पेश कर 5 दिन की रिमांड पर ले लिया।

 

पिछले एक हफ्ते में ज्योति के अलावा हरियाणा से 3 और पंजाब से 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट किए।

 

हिसार पुलिस के मुताबिक, 15 मई को DSP जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने ज्योति को उसके घर से हिरासत में लिया। उसके खिलाफ हिसार सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है। केंद्रीय एजेंसियां ज्योति से पूछताछ कर रही हैं।

 

हिसार पुलिस के मुताबिक, ‘ज्योति पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थी। सोशल मीडिया के माध्यम से भारत की गोपनीय जानकारी भेज रही थी। तीन बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुकी ज्योति पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की नजर थी।’

भारत की जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने ज्योति को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस ज्योति से पूछताछ करेगी जिसमें कई खुलासे होने की संभावना है। वहीं इस मामले में ज्योति के पिता हरीश कुमार मल्होत्रा जो बिजली विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी हैं उनकी भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कई बातों का खुलासा किया है।

ज्योति इससे पहले दिल्ली में 20 हजार की नौकरी किया करती थी, फिर लॉकडाउन लगा तो हम अपना सारा सामन लेकर यहां आ गए और ये तब से ही वीडियो बनाने लगी।

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हिसार निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब पर 3.77 लाख और इंस्टाग्राम पर 1.31 लाख फॉलोअर्स हैं। इसमें देश-विदेश के स्थानों पर यात्रा से जुड़े संस्मरण और स्थान विशेष की जानकारियां साझा की गई हैं। ज्योति जिस भी देश में जाती है। वहां की खास जगहों और खाने और संस्कृति से जुड़ी वीडियो बनाती है और उन्हें अपलोड करती है। ज्योति की वीडियो में पाकिस्तान से जुड़े वीडियो भी हैं। इसके अलावा ज्योति ने हाल में ही हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैचों पर दर्शकों की प्रतिक्रिया वाले वीडियो भी बनाकर अपलोड किए थे।

 

The post BIG BREAKING: मशहूर Youtuber गिरफ्तार…., ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान के लिए भारत की जासूसी का आरोप appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/big-breaking-famous-youtuber-jyoti-malhotra-arrested/feed/ 0
BIG BREAKING: सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की धमकी, घर में घुसकर मारने का वॉट्सऐप मैसेज…… https://www.shivnathsamvad.in/big-breaking-bollywood-hero-salman-khan/ https://www.shivnathsamvad.in/big-breaking-bollywood-hero-salman-khan/#respond Mon, 14 Apr 2025 06:36:47 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=17990 बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। एक अज्ञात ने वर्ली

The post BIG BREAKING: सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की धमकी, घर में घुसकर मारने का वॉट्सऐप मैसेज…… appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। एक अज्ञात ने वर्ली में परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर भाईजान को घर में घुसकर जान से मारने और उनकी कार को बम से उड़ाने का मैसेज भेजा है। पुलिस ने उस अंजान शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

लेकिन जब पुलिस ने जांच की या ह‍िरासत में लेकर पूछताछ किया तो उन लोगों ने कहा था कि उन्‍होंने मैसेज मस्‍ती में किए थे। हालांकि, पुलिस कोई भी ढ‍िलाई नहीं बरत रही है। परिवहन विभाग को मिले वॉट्सऐप पर धमकी के बाद इसकी जांच शुरू हो गई है।

The post BIG BREAKING: सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की धमकी, घर में घुसकर मारने का वॉट्सऐप मैसेज…… appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/big-breaking-bollywood-hero-salman-khan/feed/ 0
IPL 2025: 22 मार्च को होगा ipl 2025 का आगाज़, पहला मैच KKR व RCB के बीच https://www.shivnathsamvad.in/ipl-2025-schedule-date-sheet/ https://www.shivnathsamvad.in/ipl-2025-schedule-date-sheet/#respond Sun, 16 Feb 2025 16:39:06 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=16859 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) 2025 का आगाज डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (KKR vs

The post IPL 2025: 22 मार्च को होगा ipl 2025 का आगाज़, पहला मैच KKR व RCB के बीच appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) 2025 का आगाज डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (KKR vs RCB) के बीच मुकाबले से होगा। ओपनिंग मैच 22 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। IPL 2025 Final 25 मई को खेला जाएगा। इसके अलावा 23 मई को दूसरा क्वालिफायर भी कोलकाता में ही होगा। 10 साल बाद कोलकाता में आईपीएल फाइनल खेला जाएगा।

 

 

इससे पहले 2013 और 2015 में भी कोलकाता में आईपीएल का फाइनल खेला गया था। 20 और 21 मई को पहला क्वालीफ़ायर और एलिमिनेटर हैदराबाद में खेला जाएगा। IPL 2025 के आग़ाज़ के ठीक एक दिन यानी 23 मार्च को पहला डबल हेडर खेला जाएगा। इसमें सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) मुंबई इंडियंस (MI) मेज़बानी करेगी।

The post IPL 2025: 22 मार्च को होगा ipl 2025 का आगाज़, पहला मैच KKR व RCB के बीच appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/ipl-2025-schedule-date-sheet/feed/ 0
अश्लील टिप्पणी विवाद पर रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची पुलिस की टीम https://www.shivnathsamvad.in/ranveer-alahabadiya-controversy-police-in-his-home/ https://www.shivnathsamvad.in/ranveer-alahabadiya-controversy-police-in-his-home/#respond Tue, 11 Feb 2025 13:09:25 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=16770 रणवीर इलाहाबादिया अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवादों में हैं। यह टिप्पणी उन्होंने समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’

The post अश्लील टिप्पणी विवाद पर रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची पुलिस की टीम appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
रणवीर इलाहाबादिया अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवादों में हैं। यह टिप्पणी उन्होंने समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में दी। यूट्यूबर ने माता-पिता व परिवार को लेकर अश्लील कमेंट किया, जिसके बाद यूट्यूबर रणवीर, कॉमेडियन समय रैना और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा व शो के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गईं। अब मुंबई पुलिस की टीम रणवीर के घर पहुंची है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुंबई पुलिस की एक टीम आज मंगलवार को यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची है। ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो में की गईं रणवीर की अश्लील टिप्पणियों को लेकर मचे हंगामे के बीच पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में और जानकारी आनी बाकी है।

रणवीर इलाहाबादिया चर्चित यूट्यूबर हैं। वे अपने यूट्यब पॉडकास्ट में फिल्मी हस्तियों और अलग-अलग क्षेत्र के दिग्गजों से चर्चा करते नजर आते हैं। इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर तक, हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग रही है। मगर, हाल ही में समय रैना के शो में उन्होंने जिस तरह की टिप्पणी की, उसके बाद यूजर्स की नाराजगी फूटी है। रणवीर व समय रैना के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की जा रही है। फिल्म जगत और राजनीतिक घराने की हस्तियों ने भी रणवीर की टिप्पणी की आलोचना की है।

इस मामले पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यूट्यूब को नोटिस जारी किया था। साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने भी वीडियो हटाने की मांग की थी। इस पर यूट्यूब ने एक्शन लेते हुए वह वीडियो हटा दिया गया है, जिसमें इस किस्म की अभद्र टिप्पणी कई गई थी।

 

The post अश्लील टिप्पणी विवाद पर रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची पुलिस की टीम appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/ranveer-alahabadiya-controversy-police-in-his-home/feed/ 0
CG BREAKING: छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता राजेश अवस्थी का हार्ट अटैक से निधन https://www.shivnathsamvad.in/chhattisgarhi-film-actor-rajesh-avasthi-died-by-heart-attack/ https://www.shivnathsamvad.in/chhattisgarhi-film-actor-rajesh-avasthi-died-by-heart-attack/#respond Mon, 03 Feb 2025 06:40:47 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=16587 छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लोकप्रिय एक्टर और भाजपा नेता राजेश अवस्थी का हार्ट अटैक आने की वजह से निधन हो गया।

The post CG BREAKING: छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता राजेश अवस्थी का हार्ट अटैक से निधन appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लोकप्रिय एक्टर और भाजपा नेता राजेश अवस्थी का हार्ट अटैक आने की वजह से निधन हो गया। रविवार रात सीने में दर्द के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। राजेश अवस्थी के निधन की सूचना मिलते ही छॉलीवुड में शोक छा गया है। सीएम विष्णुदेव साय ने भी छॉलीवुड एक्टर के निधन पर शोक संवेदनाए प्रकट की हैं।

जानकारी के मुताबिक राजेश अवस्थी फिलहाल गरियाबंद में नगरीय निकाय चुनाव में प्रचार के लिए गए थे। रविवार रात को उनके सीने में दर्द हुआ और उनका निधन हो गया। राजेश अवस्थी 42 साल के थे।

 

The post CG BREAKING: छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता राजेश अवस्थी का हार्ट अटैक से निधन appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/chhattisgarhi-film-actor-rajesh-avasthi-died-by-heart-attack/feed/ 0