भारत में गैस सिलेंडर बुकिंग नियम बदले…..अब 25 दिन बाद ही होगी गैस सिलेंडर की अगली बुकिंग

डिजिटल डेस्क | बिजनेस:  ईरान में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट की आशंका के बीच भारत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार अब घरेलू गैस सिलेंडर की अगली बुकिंग के लिए निर्धारित प्रतीक्षा अवधि 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। यह फैसला मुख्य रूप से एलपीजी की जमाखोरी पर रोक लगाने और सभी उपभोक्ताओं को पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल बाजार को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। खबरों के मुताबिक ईरान ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। यह मार्ग दुनिया में तेल आपूर्ति के प्रमुख रास्तों में से एक माना जाता है। हालांकि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा है कि यह प्रतिबंध केवल अमेरिका, इज़राइल, यूरोप और उनके पश्चिमी सहयोगियों के जहाजों के लिए लागू होगा।

फिर भी वैश्विक स्तर पर तेल आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में भारत सरकार ने संभावित संकट को देखते हुए घरेलू गैस की उपलब्धता को संतुलित बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!