CG BREAKING: घर में सो रहे थे बच्चे, पत्नी दिल्ली में… रायपुर में विंग कमांडर ने लगा ली फांसी

डिजिटल डेस्क | दुर्ग/ रायपुर:  Raipur में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार विपुल यादव (39) का शव पुरैना स्थित विधायक कॉलोनी के बंगला नंबर-79 में उनके घर के बेडरूम में पंखे से लटका हुआ मिला।

जानकारी के मुताबिक विपुल यादव मूल रूप से Haryana के रहने वाले थे और वर्तमान में रायपुर में तैनात थे। वे छत्तीसगढ़ में एंटी-नक्सल ऑपरेशन से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व भी संभाल रहे थे।

11 मार्च की सुबह घर में काम करने वाली मेड ने सबसे पहले बेडरूम में उनका शव लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

घटना के समय उनके दोनों बच्चे घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी काम के सिलसिले में दिल्ली गई हुई थीं। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी वर्ष 2014 में लव मैरिज के रूप में हुई थी। उनकी पत्नी पहले एयरफोर्स में कार्यरत थीं और वर्तमान में आईटी सेक्टर में काम कर रही हैं।

प्रारंभिक जांच में पत्नी के साथ विवाद के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने विपुल यादव का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसकी जांच एफएसएल टीम द्वारा की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!