Aaj ka Rashifal:11 March 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशि- बहुत बचकर पार करिए, समय खराब चल रहा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, वाहन धीरे चलाएं। प्रेम-संतान की भी स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुशलपूर्वक चलते रहेंगे। सूर्य को जल देना और काली वस्तु का दान करना शुभ फल देगा।
वृषभ राशि- आनंदित रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा निभेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी अच्छी दिख रही है। प्रेम की स्थिति थोड़ी सी विवादित हो सकती है। जो लोग संतान वाले हैं, हो सकता है कि संतान किसी कारणवश आपकी आज्ञा की अवहेलना करे या उसे लेकर आप परेशान रहें। व्यापार सही रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए, थोड़ा मध्यम समय कहा जाएगा। शत्रु इस समय एक्टिव रहेंगे, इस बात का ध्यान रखिए। भाग्य पर भरोसा करके इन दिनों कोई काम नहीं कर सकते हैं, बहुत तरह की स्थिति गड़बड़ रहेगी। मान-सम्मान पर ठेस लगने वाली बात इन दिनों चल रही है, थोडा बचकर पार करें। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि- भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक तौर पर भी बहुत अच्छा समय नहीं है। बचकर पार करें, आपके जोखिम भाव में बहुत सारे ग्रह जोखिम बढ़ा रहे हैं. इसलिए कोई रिस्क मत लीजिएगा। बड़ा नुकसान संभव है। काली वस्तु का दान करना और बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
सिंह राशि- भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा, लेकिन गृह कलह बड़ी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य, दोनों पर ध्यान रखें। प्रेम और संतान ठीक है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कन्या राशि-कन्या राशि की स्थिति अच्छी है। आप पराक्रमी बने रहेंगे और शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन जीवन काफी डिस्टर्ब रहेगी। प्रेम और संतान भी ठीक है, व्यापार भी ठीक है। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
तुला राशि- धनागमन होगा और कुटुंबों में वृद्धि होगी। मानसिक चंचलता, खराबी, परेशानी और डिस्टरबेंस बनी रहेगी। बच्चों और प्रेम को लेकर जीवन में कोलाहल मची रहेगी। विद्यार्थी भी असमंजस की स्थिति में रहेंगे। बहुत बचकर पार करिए। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, लेकिन घरेलू मामलों को बहुत शांत होकर निपटाइएगा। भूमि, भवन और वाहन से संबंधित बड़ा विवाद हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है।
धनु राशि- मानसिक परेशानी, अज्ञात भय, खर्च की अधिकता, सिर दर्द और नेत्र पीड़ा इत्यादि बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार भी मध्यम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि-धन का आगमन बढ़ेगा। पुराना पैसा भी वापस मिलेगा और नया मार्ग भी बनेगा। यात्रा का योग बनेगा और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, लेकिन अभी निवेश मत करिएगा क्योंकि धन हानि का प्रबल योग रहेगा। अपनी भाषा पर संयम रखें और हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कुंभ राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय का संकेत है और व्यावसायिक सफलता का भी योग बन रहा है। लेकिन जो मानसिक और शारीरिक स्थिति में उथल-पुथल मची हुई है, उसे कंट्रोल करके चलें। यह थोड़ा डिस्टबिंग टाइम है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि- भाग्य साथ देगा. यात्रा का योग बनेगा और धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है, सिर दर्द, नेत्र पीड़ा या सिर में कोई पुरानी परेशानी उभर कर आ सकती है। बहुत बचकर पार करें। नीली वस्तु का दान करना और शिवजी का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ होगा।

