जैन समाज के संत के खिलाफ किए अभद्र टिप्पणी को लेकर सकल जैन समाज दुर्ग नें मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा…….

दुर्ग/ सकल जैन समाज दुर्ग के आह्वान पर जैन समाज के सभी वर्ग के लोग जिला कलेक्टर श्री डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ तुरंत ठोस कार्यवाही कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।


छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से जैन समाज के लोग जैन समाज के संत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर खासे नाराज हैं और जगह-जगह विरोध स्वरूप रैली निकालकर कार्यवाही की मांग को लेकर मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जा रहा है
आज सकल जैन समाज के बैनर तले ओसवाल जैन समाज श्री दिगंबर जैन समाज, मूर्ति पूजक संध श्रमण संघ परिवार साधुमार्गी जैन संघ समरथ जैन परिवार सुधर्म जैन परिवार तेरापंथ जैन समाज सहित जैन समाज के विभिन्न संस्थाओं ने अपना विरोध प्रदर्शन किया है

छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा अल्पसंख्यक जैन समाज के धर्म गुरुओं पर की गई अभद्र टिप्पणी की घोर निंदा एवं उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन सौंपकर छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष के ठोस कार्यवाही को लेकर ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में कहा गया
आदिवासी समाज के आह्वान पर ग्राम तूएगोंदी, थाना गुंडरदेही, जिला बालोद, छत्तीसगढ़ में आदिवासियों पर हुए हमलों को लेकर बालोद जिला बंद का आह्वान किया गया था, अल्पसंख्यक एवं अहिंसक जैन समाज के धार्मिक गुरुओं के खिलाफ अभद्र, अनर्गल एवं बहुत ही घटिया शब्दों का प्रयोग करते हुए जैन समाज का अपमान किया है।

सारे विश्व में अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले, आपसी प्रेम सद्भाव एवं भाईचारा बढ़ाने वाले, जियो और जीने दो का संदेश देने वाले और जगत के सभी प्राणिमात्र के प्रति करुणा भाव धारण करने वाले जैन मुनियों के बारे में ऐसी धारणा रखने वाले और खुले मंच से उनके प्रति ऐसी घटिया भाषा का प्रयोग करने वाले कि मानसिकता का अंदाजा स्वयं लगाया जा सकता है। अमित बघेल जिन्होंने आज जैन मुनियों के बारे में बहुत ही गंदे गंदे शब्दों का प्रयोग किया है, यह छत्तीसगढ़ राज्य जो कि आपसी प्रेम और सद्भाव के लिए जाना जाता है, के लिए अच्छा सूचक नहीं है और यह बयान इस प्रेम सद्भाव के वातावरण में जहर घोलने वाला कृत्य है। अगर शासन इस प्रकार की कृत्य पर संज्ञान लेकर कार्यवाही नहीं करेगी तो भविष्य में सभी जाति विशेष कर अल्पसंख्यकों को विशेष परेशानी होगी। छत्तीसगढ़ राज्य के इतिहास में इन शब्दों का प्रयोग किसी भी साधु के लिए नहीं किया गया है, यह एक बहुत ही निंदनीय कृत्य है। अमित बघेल द्वारा ना सिर्फ जैन मुनियों के प्रति अपशब्द कहे गए अपितु समय आने पर इंसानों को तक मारकर जीव बलि देने तक कि बात कही गई जोकि सर्व मानव समाज के लिए
अपमानजनक है एवं उनकी घिनौनी सोच को दर्शाती है।

सकल जैन समाज दुर्ग माननीय जिलाधीश महोदय के माध्यम से शासन से निवेदन किया हे इस विषय को बहुत ही गंभीरता से संज्ञान लेते हुए ऐसे निंदनीय कृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।
जैन समाज जो कि सदा से ही अहिंसक समाज रहा है, ऐसे जैन समाज के खिलाफ ऐसे अनर्गल शब्दों का प्रयोग करना बहुत ही निंदनीय है।

हम इस ज्ञापन के माध्यम से आदरणीय जिलाधीश महोदय के मार्फत छत्तीसगढ़ राज्य के सिपहसालार माननीय राज्यपाल महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय से निवेदन करते हैं कि ऐसे कुकृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए एवं शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तारी की जाए।

सरकार यदि इस कुकृत्य को रोकने में विफल होती है या किसी भी कार्यवाही में कोई कमी प्रदर्शित करती है तो सकल जैन समाज, भारतवर्ष एकजुट होकर स्वयं से ही इस विषय का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करेगा।

समाज में असाम्प्रदायिकता का माहौल बनाने वाले ऐसे असामाजिक व्यक्ति के खिलाफ सरकार आवश्यक कार्यवाही शीघ्र करेगी इन्हीं कामना के साथ जैन समाज यह ज्ञापन आपको सौंपती है

जैन समाज की ओर से जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल में मदन जैन गौतम बोथरा महावीर गंगवाल महेंद्र दुग्गड कातिलाल बोथरा दीपक चोपड़ा टीकम छाजेड़ संदीप लोहाडिया राजेंद्र श्री श्री माल प्रदीप बोथरा चुन्नीलाल दुग्गल गौतम कोठारी राकेश छाबड़ा पवन बड़जातिया जिनेंद्र पाटनी दीपक जैन दिलीप गोगड़ कमलेश बेध संजू दूगड़ नरेंद्र चोपड़ा निर्मल लोढा योगेश बरडिया पप्पू जैन रूपचंद काला ऋषभ देशलहरा पवन कोठारी हुकुम श्रीश्रीमाल संतोष देशलहरा राजेश कटारिया प्रीतेश जैन
दिलीप गोगड़ ,नरेंद्र चोपड़ा ,योगेश बरडिया ,राकेश छाबड़ा ,मनीष बड़जात्या पवन बडजात्या ,गौतम टाटिया
संदीप जैन ,अजय श्रीश्रीमाल, कमलेश बैद ,ऋषभ देशलहरा ,जितेंद्र पाटनी,
सहित जैन समाज के सैकड़ों लोग ज्ञापन देने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!