CG BREAKING: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के छत्तीसगढ़ पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत पूरा देश राहुल गांधी को आशा भरी नजरों से देख रहा … कांग्रेस के हाथों में ही देश सुरक्षित – वोरा

शिवनाथ संवाद।। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के छत्तीसगढ़ पहुंचने पर कांग्रेसजनों समेत नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने आज रायगढ़ पहुंचकर न्याय यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया। वोरा ने रायगढ़ में राहुल गांधी से मुलाकात भी की। वोरा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश भर में अन्याय के खिलाफ लोगों को न्याय दिलाने हक की लड़़ाई लड़ रहे अप्रतिम योध्दा जननायक राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ में स्वागत है, अभिनंदन है।

वोरा ने कहा कि पूरा देश राहुल गांधी को आशा भरी नजरों से देख रहा है। एनडीए सरकार के 10 साल के कार्यकाल में अन्याय का बोलबाला है। केंद्र सरकार के 10 साल के कार्यकाल के बाद अब समूचे देश में नागरिक समझ चुके हैं कि कांग्रेस के हाथों में ही देश सुरक्षित रह सकता है। वोरा ने कहा कि अन्याय के खिलाफ लड़ाई में राहुल गांधी के साथ पूरा देश खड़ा है। अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे और जीतेंगे।

वोरा ने कहा कि एनडीए सरकार के 10 साल के कार्यकाल में बेरोजगारी दर लगातार बढ़ती रही है। युवाओं को रोजगार देने में मोदी सरकार पूरी तरह विफल रही। हर साल दो करोड़ शिक्षित युवाओं को रोजगार देने का वादा किया गया था लेकिन यह वादा पूरा नहीं किया गया। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण लाखों लोगों का रोजगार छीन लिया गया।

वोरा ने X पर किया शेयर – अन्याय के काले दिनों के नाम से याद किया जाएगा 10 साल का कार्यकाल

वोरा ने इस मामले को लेकर X पर ट्वीट भी किया। वोरा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार के 10 वर्षों के अन्याय काल युवाओं महिलाओं, किसानों और श्रमिकों पर अन्याय से जुड़ा ब्लैक पेपर जारी किया है। अब से देश के लोकतांत्रिक इतिहास में पिछले 10 सालों को अन्याय काल के काले दिनों के नाम से याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!