CG BREAKING: छत्तीसगढ़ पुलिस ने जंगल में ध्वस्त किया नक्सलियों का कैंप, नक्‍सली सामग्री भी बरामद

सुकमा /

छत्‍तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस से पहले नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

दरअसल, सुकमा के नक्‍सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ जवानों का सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बुर्कलंका इलाके में कोंटा व किस्टाराम एरिया कमेटी के कई बड़े नक्सलियों की मौजूदगी है। इस सूचना पर डीआरजी व कोबरा 207 बीएन के जवान बुर्कलंका इलाके में सर्चिंग पर निकले थे

सर्चिंग के दौरान जवानों को नक्‍सलियों द्वारा बनाए गए कैंप मिले। जवानों को इस कैंप में नक्सलियों के सामग्री बरामद हुए हैं। जवानों ने कैंप से मिले सामान को नष्‍ट कर दिया और इसके बाद कैंप को भी ध्‍वस्‍त कर दिया।एसपी किरण चव्हाण ने इसकी पुष्टि की है।

एसपी किरण चव्हाण ने इसकी पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!