छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ेगा मौसम! चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर, 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने 3 नवंबर को प्रदेश के 19 जिलों और 4 नवंबर को 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बस्तर संभाग में भारी बारिश की आशंका है, जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

 

3 नवंबर को बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़ और जशपुर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

वहीं 4 नवंबर को सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और महासमुंद में मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

 

गौरतलब है कि ‘अर्नब’ तूफान के चार दिन बाद चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ आंध्र प्रदेश के ओंगोल के पास तट से टकराया। इस दौरान करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। आंध्र प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है, जिसका असर अब छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है।

 

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आकाशीय बिजली से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!