Aaj ka Rashifal:28 October 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशिः
यह धनदायक समय है और कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम-संतान की स्थिति में भी सुधार होगा और व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। अभी निवेश मत कीजिएगा। सूर्य को जल देना शुभहोगा।
वृषभ राशिः
आप आकर्षक और सौम्य बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है लेकिन अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशिः
चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन किसी बात से व्यधित रहेगा या अकारण भी व्यथित हो सकता है। खर्च की अधिकता रहेगी। इसके बावजूद प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशिः
आय के नए-नए मार्ग बनेंगे और पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। प्रेम, संतान और व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
सिंह राशिः
व्यापारिक संतुलन बनेगा। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम चल रही है, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशिः
भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धार्मिक अनुष्ठान इत्यादि में भाग लेने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशिः
चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान भी मध्यम है, व्यापार अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशिः
जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। नौकरी-चकरी की स्थिति अच्छी होगी। एक शुभ समय, एक सरस समय। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
धनु राशिः
शत्रु उपद्रव संभव है, लेकिन शत्रु शमन भी होगा। स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशिः
महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। भावुक होकर कोई निर्णय न लें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशिः
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम-संतान का भी साथ होगा। व्यापार अच्छा है, लेकिन थोड़ा गृहकलह का संकेत दिख रहा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशिः
पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभहोगा।

