Aaj ka Rashifal:14 October 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशिः परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करिए। कोई रिस्क मत लीजिएगा। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

वृषभ राशिः नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवन साथी के साथ आनंदित जीवन गुजारेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशिः शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है, व्यापारिक स्थिति भी आपकी अच्छी रहेगी। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कर्क राशिः भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। अभी महत्वपूर्ण निर्णय रोक दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है। भाग्य साथ देगा और रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। पढ़ने-लिखने के लिए समय अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशिः

गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग है। स्वास्थ्य आपका पहले से बेहतर, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशिः

पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा, प्रेम संतान बहुत अच्छा, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

तुला राशिः धनागमन होगा, मित्रों की संख्या, कुटुंबों की संख्या, रिश्तेदारों की संख्या बढ़ेगी। जुबान पर काबू रखिएगा और निवेश मत करिएगा। प्रेम-संतान भी मध्यम बना रहेगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

वृश्चिक राशिः भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। जैसा चाहेंगे वैसा होगा, जो जरूरत होगी यह उपलब्ध होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशिः खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द और नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

मकर राशिः आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

कुंभ राशिः कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम और संतान सुधर चुका है। व्यापार बहुत अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

मीन राशिः भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो गया है। प्रेम और संतान भी पहले से बेहतर है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!