बच्चों ने चित्रों में उतारा अपने सपनों का भारत, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया उत्साहवर्धन

दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दुर्ग के जेआरडी स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किये और उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना किये । प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मेरे सपनों का भारत विषय पर अपने विचारों और कल्पनाओं को चित्रों एवं भाषण के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किये।

मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की दुर्ग के जेआरडी स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मेरे सपनों का भारत विषय पर विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से साकार करते हुए तकनीक, संस्कार, स्वच्छता और विकसित भारत की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत की। वहीं, स्कूल की बालिकाओं ने प्रभावी भाषण के माध्यम से देश के विकास में युवाओं की भूमिका और अपनी नैतिक जिम्मेदारियों को रेखांकित किये। विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति उनकी सकारात्मक दृष्टि देखकर प्रसन्नता हुई। यही नई पीढ़ी के विचार और संकल्प विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव हैं।

 

जेआरडी स्कूल में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन कर और उनसे बातचीत करते हुए उनके चित्र में ऊकेरे उनके विचारों को जाने।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है। सेवा संकल्प अभियान के तहत यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, विचार और रचनात्मकता को सामने रखने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा बनाये गये चित्र और भाषण के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक, जिला उपाध्यक्ष श्री शिवेंद्र परिहार, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन, जिला महामंत्री दिलीप साहू, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री तेखन सिन्हा, जेडी श्री के व्ही राव, डीईओ जगजीत सिंह धीर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!