दुर्ग ब्रेकिंग: नहाने गया था युवक, गहरे पानी में डूबा… SDRF ने सघन सर्च ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला शव
दुर्ग, 4 अक्टूबर 2026। थाना जामुल क्षेत्र के शिव शक्ति तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबे 32 वर्षीय युवक का शव SDRF दुर्ग की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
जिला सेनानी, नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं दुर्ग को शिव शक्ति तालाब में एक युवक के डूबने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही SDRF दुर्ग की रेस्क्यू टीम आवश्यक जीवन रक्षक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचने के बाद SDRF के अनुभवी डीप ड्राइवर राजकुमार यादव और चंद्र प्रताप ने तालाब के गहरे पानी में सघन सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को पानी से खोजकर बाहर निकाला।
मृतक की पहचान: नाम: मनी जंघेल पिता: कांता जंघेल उम्र: 32 वर्ष निवासी: घासीदास नगर, जामुल घटनास्थल: शिव शक्ति तालाब, थाना जामुल
रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद मृतक के पार्थिव शरीर को मर्ग पंचनामा एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए मौके पर मौजूद जामुल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

