Aaj ka Rashifal:3 October 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशिः व्यवसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। धैर्य के साथ कार्य करिएगा, अभी कोई नए व्यापार क्रोधित होकर के या आवेग में आकर के मत शुरू करिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है. व्यापार आपका अच्छा है और स्वास्थ्य भी ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ राशिः धन-हानि के संकेत हैं। निवेश अभी मत करिएगा, जो भी रुपये-पैसे आ रहे हैं, उसको रखिए। अभी इकट्ठा करिए, जुबान पर काबू रखिएगा, गंदी भाषा के प्रयोग से बचिएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार आपका बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशिः पराक्रम बढ़ेगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। मानसिक चंचलता पर थोड़ा काम करिएगा। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशिः स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, सिरदर्द और नेत्र-पीड़ा बनी रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी आपका बहुत अच्छा चल रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
सिंह राशिः आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। थोड़ा सा व्याकुल करने वाला समाचार मिलेगा, खराब नहीं मिलेगा, लेकिन मन परेशान हो सकता है, फिर बाद में जाकर के उसका रिजल्ट अच्छा आएगा। यात्रा का योग बन रहा है। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि : कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। राजनीतिक लाभ होगा। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशिः यात्रा का योग बनेगा। भाग्य साथ देगा। परेशानियों से निजात मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। प्रेम, संतान पर थोड़ा ध्यान रखिएगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशिः बचकर पार करिए। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखाना और हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
धनु राशिः जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशिः शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन डिस्टर्बेस बना रहेगा। शारीरिक छोटी-मोटे परेशानी परेशान करेगी। प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशिः भावुकता में आ के कोई निर्णय मत लीजिएगा। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें, प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है, मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशिः भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है, गृह कलह भी संभव है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा और व्यापार भी बहुत अच्छा दिख रहा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

