Aaj ka Rashifal: 8 September 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशिः
घर में कुछ शुभ संस्कार संभव हैं, उत्सव संभव है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। पीली वस्तु पास रखना शुभहोगा।
वृषभ राशिः
पराक्रम रंग लाएगा, अपनों का साथ होगा। व्यवसायिक सफलता मिलेगी। नव व्यापार शुरू करने के लिए शुभकारी समय है। अत्यंत शुभकारी व्यापारिक स्थिति आपकी बन रही है। स्वास्थ्य भी ठीक है, प्रेम-संतान अद्भुत हो गया। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मिथुन राशिः
धनागमन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। अपनों के साथ आनंदमय जीवन गुजारेंगे। निवेश के लिए बड़ा ही उपयुक्त समय है। शब्द साधक की तरह व्यवहार करेंगे, शब्दों से किसी को भी अपने वश में कर लेंगे, इतना अच्छा समय है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत ही उत्तम दिखाई पड़ रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभहोगा।
कर्क राशिः
कभी-कभी ऐसा समय आता है, इतना शुभ समय आता है। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है, भाग्य साथ दे रहा है। प्रेम में थोड़ी दूरी बनी हुई है, लेकिन वह भी शुभ दिख रहा है। व्यापारिक स्थिति अत्यंत शुभ। निवेश के लिए थोड़ा सोच-समझकर के आपको करना चाहिए।
सिंह राशिः
खर्च की अधिकता थोडा मन को परेशान करेगी। यद्यपि कि अत्यंत शुभकारी चीजों में खर्च होगी और यह आगे चलके आपको खर्च नहीं, इन्वेस्टमेंट की तरह प्रतीत होगा और बड़ा ही एन्जॉय करेंगे इस खर्चे को। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है, प्रेम-संतान की स्थिति भी बड़ा ही प्रेममय रहेगा। व्यापारिक स्थिति आपकी बहुत अच्छी है, निवेश के लिए उपयुक्त समय है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशिः
आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अत्यंत शुभकारी समय, स्वास्थ्य-प्रेम-व्यापार बहुत ही अच्छी है। निवेश के लिए बहुत ही उपयुक्त समय। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशिः
कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशिः
भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान अच्छा है, व्यापार अच्छा है। यात्रा बहुत ही सफलतादायी होगा। पीली वस्तु पास
धनु राशिः
थोड़ा बचके पार करिए। स्वास्थ्य के लिए अच्छा समय नहीं है। प्रेम-संतान के लिए बहुत अच्छा है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है। थोड़ा कुछ ज्ञान-प्राप्ति जो जीवन सीख देगा आपको, इस तरीके के समय प्रतीत होगा। हालांकि, आपको दुःख लगेगा, आपको थोड़ी परेशानी का अनुभव करना पड़ेगा, लेकिन यह सीख आपको जीवन में बहुत काम देगी। पीली वस्तु पास रखें, शुभहोगा।
मकर राशिः
जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। शादी-ब्याह तय होगा। प्रेम-संतान का साथ मिलेगा। व्यापारिक स्थिति बड़ी अच्छी है। अत्यंत शुभकारी समय। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशिः
शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। छोटी-मोटी परेशानी परेशान कर सकती है। भगवान विष्णु को प्रणाम करें, उन्हें पीली वस्तु अर्पित करें, शुभ होगा।
मीन राशिः
विद्यार्थियों के लिए अत्यंत शुभकारी समय। बहुत ही आनंददायक जीवन गुजारेंगे। प्रेम में नयापन आएगा। पुराना प्रेम बहुत अच्छे से चलेगा। नए डेटिंग के लिए, नए प्रेम में जाने के लिए अत्यंत शुभकारी समय। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत दिख रहा है। शिव जी का जलाभिषेक करना अत्यंत शुभकारी होगा।

