Durg News: किराये की कार को अपना बताकर बेचने निकला शातिर! फर्जी दस्तावेजों से रचा पूरा खेल, दुर्ग पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा”

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किराये की कार को स्वयं का वाहन बताकर बेचने का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

▪️ आरोपी ने फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत कर किराये की कार को अपना वाहन बताकर अन्य व्यक्ति को बेचने का प्रयास किया।

▪️ शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना खुर्सीपार पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर हिरासत में लिया।

▪️ पूछताछ एवं विवेचना के दौरान आरोपी की संलिप्तता सामने आने पर घटना में प्रयुक्त कार को बरामद किया गया।

▪️ आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 388/2026 में BNS की धारा 318(4), 319(2), 336(3), 337, 338 एवं 340(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

दिनांक 02.09.2026 को प्राप्त शिकायत पर थाना खुर्सीपार पुलिस ने त्वरित विवेचना करते हुए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किराये की कार को बेचने का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।

 

दिनांक 02.09.2026 को प्रार्थी हिमांशु वैष्णव द्वारा थाना खुर्सीपार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी शुभम अनिल रामटेके द्वारा फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस आदि दस्तावेज प्रस्तुत कर वाहन क्रमांक CG 10 BE 6250 को किराये पर लिया गया था। आरोपी द्वारा उक्त किराये के वाहन को अपना वाहन बताकर अन्य व्यक्ति को बेचने का प्रयास किया गया।

 

रिपोर्ट पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 388/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को चंद घंटों के भीतर हिरासत में लिया गया। विवेचना एवं पूछताछ के दौरान आरोपी की संलिप्तता सामने आने पर समक्ष गवाह वाहन क्रमांक CG 10 BE 6250 को बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

 

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

आरोपी द्वारा किराये पर प्राप्त कार को अपना वाहन दर्शाने के लिए फर्जी पहचान संबंधी दस्तावेज तैयार/प्रस्तुत किए गए तथा उक्त वाहन को अन्य व्यक्ति के समक्ष स्वयं का वाहन बताकर विक्रय करने का प्रयास किया गया।

 

घटना स्थल

छावनी ओव्हर ब्रिज के नीचे, निखिल होटल के पास, खुर्सीपार, जिला दुर्ग।

 

आरोपी का नाम

 

1. शुभम अनिल रामटेके, उम्र 30 वर्ष, निवासी नागपुर निर्मल कॉलोनी, जरीपटका, नारा रोड, थाना जरीपटका, जिला नागपुर, महाराष्ट्र।

 

जप्त सामग्री

 

1. कार वाहन क्रमांक CG 10 BE 6250।

 

सराहनीय कार्य

उक्त कार्यवाही में थाना खुर्सीपार के निरीक्षक लक्ष्मण केवट एवं थाना स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वाहन खरीदते अथवा विक्रय करते समय वाहन एवं संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन अवश्य करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, फर्जी दस्तावेज अथवा वाहन संबंधी धोखाधड़ी की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!