ED Raids Bhilai Home: भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी के घर ED की दबिश
भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में मंगलवार, 1 सितंबर की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी के घर पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि ED की टीम सुबह करीब 6 बजे 2-3 गाड़ियों से उनके आवास पर पहुंची।
टीम द्वारा घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर घर के बाहर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। सुबह-सुबह ED की टीम के पहुंचने से इलाके में हलचल बढ़ गई।
हालांकि, अभी तक ED की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह कार्रवाई किस मामले या जांच के सिलसिले में की जा रही है। आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई की वजह और जांच से जुड़े अन्य तथ्यों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है।

