Aaj ka Rashifal:22 August 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। किसी मंदिर इत्यादि की यात्रा संभव है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति काफी सुधार की तरफ है। व्यापार बहुत अच्छा है। सूर्य को जल देना और पीली वस्तु पास रखना, पीला वस्त्र इत्यादि धारण करना शुभ होगा।

 

वृषभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल होंगी। सायं काल से पहले अपनी चीजों को निपटा लीजिए, अदरवाइज थोड़ा दो-सवा दो दिन के लिए खराब समय आ जाएगा। वाहन धीरे चलाइए। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। पीली वस्तु दान करना शुभ होगा।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जीवन साधी का बहुत अच्छा इस समय सानिध्य मिलेगा आपको। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए, बुखार या रक्तचाप बढ़ना का संकेत है। बाकी आपकी सारी स्थिति है। निवेश के लिए बड़ा अच्छा समय बना हुआ है। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

कर्क राशि- स्वास्थ्य छोटी-मोटी परेशानियों के चपेट में रहेगा और थोड़ा शत्रु भी एक्टिव रहेंगे। प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी बनी रहेगी, प्रेम-संतान से थोड़ी दूरी बनी रहेगी। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। लाल वरतु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि-विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा, लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम में थोड़ा तू-तू मैं-मैं का संकेत है, व्यापार आपका अच्छा है, स्वास्थ्य पहले से सुधर चुका है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

कन्या राशि- भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। थोड़ा गृह कलह का भी संकेत है, स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम संतान बहुत अच्छा, व्यापार भी अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

तुला राशि- पराक्रम रंग लाएगा। कोई भी चीज अगर नई शुरुआत करना चाहते हैं, डिज़ाइन कर रखे हैं, तो कार्यरूप दीजिए। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

वृश्चिक राशि – धनागमन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे मत लगाइएगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

धनु राशि- सायंकाल के बाद स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी, स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। प्रेम संतान की स्थिति आलरेडी बहुत अच्छी है, व्यापार भी अच्छा रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

मकर राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा, खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार भी बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

कुंभ राशि- आय के नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, व्यापार अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

मीन राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान की स्थिति सुधर चुकी है, व्यापार बहुत अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!