Aaj ka Rashifal:17 July 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशि
मानसिक स्वास्थ्य खराब करेगा। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम होगी। व्यापार आपका ठीक चलता रहेगा। प्रेम में बड़े तू-तू मैं-मे का संकेत है और विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय नहीं है, थोड़ा बच के पार करिए। निवेश करने के लिए अच्छा समय नहीं रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृषभ राशि
गृह कलह के बड़े संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी विवादित हो सकती है। प्रेम संतान की स्थिति आपकी अच्छी है, व्यापार अच्छा है, निवेश आप कर सकते हैं। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मिथुन राशि
नाक, कान, गला की परेशानी होगी। कोई नए व्यापार की अभी शुरुआत मत करिए। स्वयं के स्वास्थ्य और अपनों के स्वास्थ्य पे ध्यान दीजिए। निवेश करना उचित नहीं रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति भी मध्यम बनी हुई है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि
धन हानि के संकेत हैं, निवेश मत करिएगा। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। अभी निवेश करना उचित नहीं होगा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।
सिंह राशि
घबराहट बेचैनी बनी रहेगी, हार्मोनल प्रॉब्लम होगा, शुगर लेवल का बढ़ना दिख रहा है। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा है। निवेश आप कर सकते हैं। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
कन्या राशि
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, सिर दर्द, नेत्र पीड़ा बन सकता है। पार्टनरशिप में बड़े प्रॉब्लम हो सकते हैं। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, चाहे नया प्रेम हो चाहे पुराना प्रेम हो, अच्छी स्थिति है। व्यापार भी आपका अच्छा है। निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि, आय के नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे, लेकिन कष्टप्रद होगा। यात्रा लाभप्रद होगी लेकिन कष्टप्रद होगी। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार आपका अच्छा है। निवेश के लिए उपयुक्त समय है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि
बात करते हैं वृश्चिक राशि की। वृश्चिक राशि, भाग्य पर भरोसा करके कोई कार्य मत करिएगा और कोर्ट कचहरी से बचिए। नए व्यापार की शुरुआत अभी ना करें। स्वयं के स्वास्थ्य और पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा चल रहा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
धनु राशि
अपमानित होने का भय रहेगा। भाग्य बस कुछ काम नहीं बनेगा, इसलिए भाग्य पर भरोसा करके कोई कार्य मत करिएगा। स्वास्थ्य भी मध्यम है, प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा, निवेश आप कर सकते हैं।
मकर राशि
चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान भी मध्यम है, व्यापार मध्यम है, निवेश अभी मत करिएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि
स्वयं के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेमी-प्रेमिका अभी मुलाकात से परहेज करें। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है और निवेश आप कर सकते हैं। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित है. शुगर लेवल बढ़ सकता है आपका। सीने में विकार संभव है। प्रेग संतान भी मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा, निवेश अभी वर्जित रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

