Aaj ka Rashifal:10 July 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशिः

स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, अच्छा महसूस करेंगे। सरस बने रहेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। ज़रूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। धन का आगमन बढ़ेगा, निवेश करना उचित रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। बजरंग बली को प्रणाम करना और शुभदायक होगा।

वृषभ राशिः

खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सरदर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति में सामीप्य रहेगा, व्यापार भी अच्छा है। नए प्रेम में जाने के लिए भी शुभसंकेत हैं लेकिन निवेश करने के लिए यह शुभ समय नहीं रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशिः

आय के नए नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। लेकिन खर्च की अधिकता मन को परेशान जरूर करेगी। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। नए प्रेम में जाने के लिए यह अच्छा समय नहीं है, बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। पुराने प्रेम में सजगता बरतें। निवेश अभी मत करिए तो अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशिः

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। प्रेम की स्थिति अच्छी, संतान की स्थिति अच्छी, फिर भी निवेश नया मत करिए। थोड़ा रुकिए। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

 

सिंह राशि

भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा, स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है, प्रेम-संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है, व्यापार आपका अच्छा है और निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा। हरी वस्तु किसी भी मवेशी को खिलाना, हरा चारा इत्यादि खिलाना आपके लिए शुभहोगा।

कन्या राशि

थोड़ा बच के पार करिए, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी आपका अच्छा है और निवेश के लिए अच्छा समय कहा जाएगा। मसूर की दाल या लाल कपड़े इत्यादि लाल रंग की कोई भी चीज दान करना आपके लिए शुभ होगा।

तुला राशि

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति अत्यधिक अच्छी, नय प्रेम का आगमन हो सकता है और प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है, व्यापारिक स्थिति भी अच्छी निवेश भी करना उचित होगा। जमीन इत्यादि में निवेश करना ज्यादा अच्छा होगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

वृश्चिक राशि

शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन शत्रु थोड़े एक्टिव रहेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, छोटी-मोटी परेशानी रहेगी, प्रेम-संतान की स्थिति अत्यधिक अच्छा, व्यापार भी बहुत अच्छा है लेकिन जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए आपको। सफेद वस्तु काली मंदिर में अर्पित करना शुभ होगा।

 

धनु राशि

प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा और स्वास्थ्य भी प्रभावित है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है और निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा। आपके लिए पीली वस्तु पास रखना, कोई भी पीली वस्तु धारण करना या पीले वस्त्र पहनना शुभ होगा।

 

मकर राशि

भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी श्रेयस्कर होगी, इन सब चीजों में निवेश करिए। गृह कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य में थोड़ा सीने में भारीपन रह सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम दिख रही है, इसलिए बहुत बचकर रहिए। व्यापार आपका अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

 

कुंभ राशि

आपका पराक्रम रंग लाएगा और रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेग और संतान की स्थिति पहले से थोड़ी बेहतर कही जाएगी और व्यापार आपका अच्छा है। गणेश जी को दूर्वा घास चढ़ाना आपके लिए शुभ होगा और निवेश करना भी उचित रहेगा।

 

मीन राशि

धनागमन होगा और कुटुंबों में वृद्धि होगी, लेकिन आपको अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। जुआ, सट्टा और लॉटरी में पैसे न लगाएं और अभी निवेश करने से बचें। रुपए-पैसे आ रहे हैं, उन्हें संचित करें और कुछ दिनों के बाद निवेश करें। इन दिनों स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति बेहतर है और व्यापार भी अच्छा है। निवेश अभी मत करिएगा। शिव जी का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!