छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल! 64 इंस्पेक्टरों के तबादले, दुर्ग के 7 अधिकारी स्थानांतरित, 3 नए निरीक्षक होंगे पदस्थ
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 64 निरीक्षकों के तबादले; दुर्ग के 7 अधिकारी स्थानांतरित, 3 नए निरीक्षक होंगे पदस्थ
रायपुर।छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस मुख्यालय रायपुर ने 64 पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टरों) की तबादला सूची जारी की है। इस आदेश के तहत दुर्ग जिले के सात निरीक्षकों का अन्य जिलों में स्थानांतरण किया गया है, जबकि तीन नए निरीक्षकों की दुर्ग जिले में पदस्थापना की गई है।
जारी आदेश के अनुसार, सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज का तबादला कांकेर, जामुल थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार सिंह का कोंडागांव तथा उतई थाना प्रभारी राजेश कुमार साहू का सुकमा किया गया है।
इसके अलावा खुर्सीपार थाना में पदस्थ निरीक्षक आनंद शुक्ला को बीजापुर, ट्रैफिक शाखा में पदस्थ निरीक्षक मनीष शर्मा को दंतेवाड़ा तथा निरीक्षक श्रद्धा पाठक (मिश्रा) और वंदिता पानिकर को कोंडागांव स्थानांतरित किया गया है।
वहीं, नारायणपुर से राकेश कुमार खुटेश्वर, कोंडागांव से राजकुमारी पांडेय तथा बस्तर से मो. तारीक हारिश का तबादला दुर्ग जिले में किया गया है। तीनों अधिकारियों को जल्द ही जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
हाल ही में सुपेला और उतई सहित कुछ थानों में थाना प्रभारियों की नई नियुक्तियां की गई थीं। अब ताजा तबादलों के बाद दुर्ग जिले के कई थानों और शाखाओं में नई पदस्थापनाएं होने की संभावना है। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थानीय पदस्थापना आदेश जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश पर पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर हैं। आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


