Aaj ka Rashifal:7 July 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि-

सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, कर्ज की स्थिति, खर्च की अधिकता, अज्ञात भय इत्यादि बना रहेगा। प्रेम संतान भी नकारात्मक ऊर्जा के हवाले रहेंगे। और नए प्रेम की अभी शुरुआत ना करें, पुराने प्रेम को संभाल के रखें, बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। निवेश अभी ना करें, व्यापारिक स्थिति जो चल रही थी वह चलती रहेगी। नीली वस्तु का दान करना, नीला वस्त्र वगैरह दान करना या लौह निर्मित वस्तुएं दान करना आपके लिए शुभहोगा।

वृषभ राशि-

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। थोड़ा मार्ग अवरुद्ध महसूस करेंगे आप लेकिन वो मार्ग फिर से खुल जाएगा और आपको लाभ होगा। यात्रा कष्टप्रद होगा लेकिन लाभप्रद होगा। मन परेशान रहेगा जिस बात को लेकर के वह क्रिया पॉजिटिव हो जाएगी। तो थोड़ा संघर्षशील बने रहिए, संघर्ष का समय है लेकिन उत्तम रिजल्ट मिलने का संकेत है। निवेश भी करने लायक समय ये कहा जाएगा। कोई भी नीले वस्त्र को धारण करना आपके लिए शुभ होगा।

 

मिथुन राशि-

सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिए, उनका आशीर्वाद लीजिए और आशीर्वाद मिलेगा भी। धैर्य के साथ चलिए, पिता का साथ देखिए और उनके साथ पर भरोसा रखिए। पैतृक संपत्ति में थोड़ी रुकावटें आएं‌गी लेकिन आपके पक्ष में आएगा रिजल्ट। कोई भी नए व्यापार की भी शुरुआत ना करिए, पुराने में मन लगा के काम करिए। सीने में विकार संभव है लेकिन कोई बड़ी बात नहीं होगी। प्रेम संतान की स्थिति प्रभावित है नेगेटिवली, थोड़ा धैर्य के साथ काम करिए। व्यापार आपका ठीक चलेगा, निवेश आप कर सकते हैं। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

कर्क राशि-

कर्क राशि को थोड़ा अपमानित होने का भय रहेगा, अभी यात्रा ना करें, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापारिक स्थिति भी आपकी सही चलती रहेगी। तो थोडा मान-सम्मान और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा। सफेद वस्तु काली मंदिर में अर्पित करना, काली जी को अर्पित करना आपके लिए शुभहोगा।

सिंह राशि

बचकर पार करिए, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी परेशानी में आ सकते हैं। वाहन धीरे चलाइये। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापारिक स्थिति आपकी सही चलती रहेगी। गणेश जी को दूर्वा घास चढ़ाना शुभ होगा। निवेश आप कर सकते हैं।

 

कन्या राशि-

जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात थोड़ी खराब स्थिति में आ सकती है। कुछ बड़े विवाद हो सकते हैं, ध्यान रखिये। शादी-ब्याह टूटने के संकेत दिख रहे हैं, तो थोड़ा संभालिए। एक-दो दिन की बात है, फिर ये सुलझ जाएगा। व्यापारिक स्थिति अच्छी है, और उधर लोग से परेशान हो सकते हैं इस बात पर ध्यान रखिये। काली जी को प्रणाम करना और कुछ भी निवेश करना आपके लिए उचित रहेगा। केमिकल में निवेश करना, दवा-दारू में निवेश करना आपके लिए ज़्यादा फायदेमंद होगा।

 

तुला राशि-

तुला राशि की स्थिति थोड़ी सी डिस्टबिंग है। शत्रु उपद्रव संभव है, शत्रु शमन भी होगा। छोटी-छोटी रोग व्याधि आपको परेशान करेंगी लेकिन निदान मिलेगा, तो स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। डिस्टबिंग फेज दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है और निवेश करने के लिए उचित समय कहा जाएगा। भूमि में निवेश करना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा। बजरंगबली को प्रणाम करना और अच्छा होगा।

 

वृश्चिक राशि-

भावनाओं में बह के कोर्ड निर्णय मत लीजियेगा। प्रेम में तू-तू मैं-में के संकेत हैं। अभी नए प्रेम में मत जाइये, पुराने प्रेम को संभालिए। उनके साथ वक्त बिताइये। बच्चों के सेहत पर ध्यान दीजिए। निवेश कर सकते हैं। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है, मानसिक स्वास्थ्य आपका गड़बड़ है। पीली धातु में निवेश करना आपके लिए उचित है और पीला वस्त्र धारण करना आपके लिए शुभ होगा।

 

धनु राशि-

भूमि, भवन, वाहन में अभी निवेश मत करिएगा नुकसान हो जाएगा, विवादित हो जाएगा। स्वास्थ्य में थोड़ा सीने में विकार संभव है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। नए प्रेम में मत जाइए, पुराने पर ध्यान रखिए। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी चल रही है, निवेश आप कर सकते हैं। और नीली वस्तु या काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

 

मकर राशि:

मकर राशि को थोडा सा अपने स्वास्थ्य पे ध्यान देना है, खासकर अपर बॉडी, नाक, कान, गला, आंख इत्यादि पर। प्रेम, संतान की स्थिति खराब से स्टेज में है, बहुत बच के पार करिए। विपरीत लिंगी संबंध में टूटन की स्थिति बन सकती है, तो थोड़ा सा ध्यान रखिए। और व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी, निवेश अभी मत करिए, नुकसान संभव है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

कुंभ राशि-

धन हानि के संकेत हैं, निवेश मत करिएगा। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं, जुबान पर काबू रखिए, कुटुंबों से ना उलझें। प्रेम, संतान की स्थिति आपकी थोड़ी मध्यम है, व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी चल रही है। निवेश के लिए हमने मना किया आपको। तो शनिदेव को प्रणाम करना, शिव जी का जलाभिषेक करना शुभहोगा।

 

मीन राशि-

नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य को लेके मन परेशान रहेगा, प्रेम को लेकर के, संतान को लेकर के मन परेशान रहेगा, जीवनसाथी के साथ भी थोड़ा अनबन की स्थिति रहेगी। एक डिस्टर्निंग टाइम है ये, निवेश अभी रुकना चाहिए। तो थोड़ा सा बचके पार करिए। नीली वस्तु का दान करना और शिव जी का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!