CG BREAKING: छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक कल, क्या जनता को मिलेगी बड़ी सौगात?

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार, 26 मई को शाम 6 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी। इस बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक की नजरें टिकी हुई हैं।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है। कर्मचारियों, किसानों, युवाओं और आम जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या सरकार इस बैठक में कोई बड़ा ऐलान करने जा रही है?

प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई, विकास कार्यों और नई योजनाओं को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। कैबिनेट बैठक को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि आखिर सरकार जनता को कौन-सी नई सौगात देने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!