दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने की तैयारी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीज़ल की बचत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार राज्य में सरकारी और निजी संस्थानों के लिए सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ईंधन की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार “मेरा भारत मेरा योगदान” नाम से जन अभियान शुरू करेगी। इसके तहत सरकारी कार्यालयों में हर सप्ताह दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू किया जाएगा। साथ ही निजी कंपनियों और संस्थानों से भी अपील की जाएगी कि वे अपने कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन घर से काम करने की सुविधा दें।

रेखा गुप्ता ने कहा कि यह व्यवस्था फिलहाल सलाह के रूप में लागू की जाएगी और श्रम विभाग इसकी निगरानी करेगा। उन्होंने कहा कि बड़ी कंपनियों में इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए दिल्ली सरकार के मंत्री और अधिकारी स्वयं संस्थानों से संपर्क कर सहयोग का आग्रह करेंगे।

मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालयों से भी अपील की है कि जहां संभव हो, कार्यों और प्रक्रियाओं को ऑनलाइन मोड में संचालित किया जाए। इसके अलावा अदालतों से भी अधिकतम सुनवाई ऑनलाइन माध्यम से करने का अनुरोध किया गया है।

दिल्ली सरकार ने ईंधन बचत और खर्चों में कटौती के तहत अगले एक वर्ष तक अपने मंत्रियों और अधिकारियों की विदेश यात्राओं पर भी रोक लगाने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!