Durg Breaking: 50 लाख की जमीन डील में बड़ा खेल……दुर्ग के कारोबारी दंपत्ति पर धोखाधड़ी केस, एक ही जमीन पर बेचने के साथ 4.5 करोड़ का लोन लेने का आरोप

जमीन बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज

▪️ विवादित जमीन को विवाद मुक्त बताकर 10 लाख रुपए एडवांस लेने का आरोप
▪️ जमीन की रजिस्ट्री नहीं कर रकम लौटाने से भी किया इनकार
▪️ उसी जमीन के दस्तावेज गिरवी रखकर 4.5 करोड़ रुपए का लोन लेने का आरोप
▪️ कोर्ट के आदेश पर सुपेला थाना में धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज

डिजिटल डेस्क | दुर्ग/भिलाई: प्रार्थी सुनील कुमार सोमन द्वारा थाना सुपेला में शिकायत प्रस्तुत कर बताया गया कि आरोपी संगीता केतन शाह एवं उनके पति केतन शाह, निवासी दुर्ग, द्वारा ग्राम कोहका स्थित लगभग 0.10 हेक्टेयर भूमि को विवाद मुक्त बताकर बिक्री हेतु सौदा किया गया। दिनांक 13 मार्च 2023 को इकरारनामा कर कुल 50 लाख रुपए में सौदा तय किया गया तथा प्रार्थी से 10 लाख रुपए एडवांस राशि प्राप्त की गई।

शिकायत में बताया गया कि बाद में आरोपी पक्ष द्वारा भूमि की रजिस्ट्री करने से इनकार कर दिया गया तथा एडवांस राशि भी वापस नहीं की गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि संबंधित भूमि पूर्व से विवादित थी तथा किराया एवं लीज संबंधी प्रकरण लंबित थे, जिसकी जानकारी प्रार्थी से छिपाई गई थी।

प्रकरण में यह भी आरोप है कि उक्त भूमि के दस्तावेजों को गिरवी रखकर एक्सिस फाइनेंस लिमिटेड से लगभग 4 करोड़ 50 लाख रुपए का ऋण प्राप्त किया गया।

प्रार्थी द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा दस्तावेजों एवं तथ्यों का परीक्षण कर प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी का मामला पाए जाने पर FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

न्यायालय के आदेश पर थाना सुपेला में आरोपी संगीता केतन शाह एवं केतन शाह के विरुद्ध अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 406, 420, 468, 471 एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

घटना का कारण  विवादित भूमि को विवाद मुक्त बताकर धोखाधड़ीपूर्वक बिक्री सौदा करना एवं आर्थिक लाभ प्राप्त करना।

▪️ घटनास्थल :
ग्राम कोहका, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपीगण का नाम :

  1. संगीता केतन शाह
  2. केतन शाह

मामले की विवेचना जारी है। दस्तावेजों एवं वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
भूमि क्रय-विक्रय से पूर्व संबंधित दस्तावेजों, बैंक मॉर्गेज एवं कानूनी स्थिति की पूर्ण जांच अवश्य करें। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!