दुर्ग में अवैध सूदखोरी कर लोगों को धमकाने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

अवैध सूदखोरी कर लोगों को धमकाने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

▪️ 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक ब्याज वसूलने के बाद भी लोगों के दस्तावेज नहीं लौटाए जा रहे थे
▪️ रकम वापस करने वाले पीड़ितों को झूठे प्रकरण में फंसाने एवं जान से मारने की धमकी दी जा रही थी
▪️ सुपेला पुलिस ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया
▪️ कर्जा अधिनियम एवं बीएनएस की धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया

डिजिटल डेस्क | दुर्ग:  प्रार्थिया रशीदा बानों निवासी फरीद नगर, सुपेला द्वारा थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी मुस्कान उर्फ तब्बसुम शेख निवासी सुपेला द्वारा लोगों को ब्याज में रकम उधार दी जाती थी तथा उनसे 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक अत्यधिक ब्याज वसूला जाता था।

शिकायत में बताया गया कि मूल रकम वापस मिलने के बाद भी आरोपी द्वारा उधार देने के एवज में रखे गए दस्तावेज एवं कागजात वापस नहीं किए जा रहे थे। दस्तावेज मांगने पर आरोपी द्वारा गाली-गलौच कर झूठे प्रकरण में फंसाने एवं जान से मारने की धमकी दी जाती थी। आरोपी द्वारा प्रार्थिया के परिचित ललिता हियाल, स्वाधिका रावत एवं अन्य लोगों को भी इसी प्रकार डरा-धमकाकर प्रताड़ित किया जा रहा था।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 634/2026 धारा 296, 308(2) बीएनएस एवं कर्जा अधिनियम की धारा 04 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी मुस्कान उर्फ तब्बसुम शेख को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है।

▪️ घटना का कारण :
अवैध रूप से अधिक ब्याज पर रकम उधार देकर लोगों के दस्तावेज अपने कब्जे में रखकर दबाव बनाना।

▪️ घटनास्थल :
फरीद नगर एवं सुपेला क्षेत्र, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. मुस्कान उर्फ तब्बसुम शेख, उम्र 43 वर्ष, निवासी सुपेला।

▪️ जप्त सामग्री :

1. उधारी लेन-देन से संबंधित दस्तावेज एवं कागजात।
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, उप निरीक्षक धनेश्वर साहू, आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह, प्रदीप सिंह एवं मिथलेश साहू की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध सूदखोरी एवं गैरकानूनी वित्तीय लेन-देन से बचें तथा इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!