Chhattisgarh Red Alert for Heat: छत्तीसगढ़ में हीट वेव का अलर्ट: 24 अप्रैल से बढ़ेगी तपिश, पारा करेगा प्रहार

डिजिटल डेस्क | दुर्ग/रायपुर: प्रदेश में गर्मी का प्रभाव लगातार बना हुआ है और आने वाले दिनों में इसके और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन अगले 24 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है।

इसके बाद आगामी तीन दिनों तक तापमान लगभग स्थिर रहने के आसार हैं, हालांकि गर्मी का असर बना रहेगा।

मौसम विभाग ने 24-25 अप्रैल से मध्य छत्तीसगढ़ में हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की है, जो अगले तीन दिनों तक प्रभावी रह सकती है। इस दौरान आमजन को तीव्र गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अत्यधिक गर्मी के दौरान सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!