जनता परेशान, सिस्टम बेखबर! दुर्ग में कांग्रेस का बड़ा हमला, कई मुद्दों पर उठे सवाल…..कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

महतारी वंदन के ई KYC व्यवस्था, जल संकट, प्रवेश प्रक्रिया व नसबंदी प्रकरण पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग कांग्रेस अध्यक्ष धीरज ने कहाँ- आमजन की समस्यों के निदान के लिए कांग्रेस हमेशा तत्पर

डिजिटल डेस्क दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने आज जिला कलेक्टर को शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से आम नागरिकों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई।

ज्ञापन में महतारी वंदन योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी केंद्रों में महिलाओं को हो रही परेशानियों का प्रमुखता से उल्लेख किया गया। भीषण गर्मी में बड़ी संख्या में महिलाएं लंबी कतारों में खड़ी रहने को मजबूर हैं, वहीं कई केंद्रों पर छाया, पेयजल एवं बैठने जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। साथ ही कुछ स्थानों पर अनियमित शुल्क लिए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं, जिस पर रोक लगाने एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।

इसके साथ ही शहर में गहराते जल संकट का मुद्दा उठाते हुए बताया गया कि पानी की अनियमित आपूर्ति एवं लो प्रेशर के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से जल आपूर्ति को नियमित करने एवं प्रभावी जल प्रबंधन सुनिश्चित करने की मांग की गई।

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर भी अव्यवस्थाओं की शिकायत करते हुए इसे सरल, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाने की मांग रखी गई, ताकि अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके अतिरिक्त नसबंदी ऑपरेशन के दौरान हुई महिलाओं की मृत्यु के मामले को गंभीरता से उठाते हुए कहा गया कि अब तक न तो मृत्यु के कारण स्पष्ट किए गए हैं, न जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हुई है और न ही पीड़ित परिवारों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। इस मामले में शीघ्र जांच पूरी कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने एवं मुआवजा देने की मांग की गई।

इस संबंध में धीरज बाकलीवाल ने कहा कि, शहर में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर लगातार लापरवाही सामने आ रही है, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को इन विषयों पर गंभीरता से संज्ञान लेकर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करनी चाहिए। यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी जनहित में आगे की रणनीति बनाने के लिए बाध्य होगी।

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से आग्रह किया गया कि सभी समस्याओं पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, दीपक साहू, प्रेमलता साहू, कन्या धीमर, आनंद ताम्रकार, गुरदीप सिंह भाटिया, देवश्री साहू, ओमप्रकाश जोशी, ज्ञानदास बंजारे, मुकेश साहू, सुरेंद्र राजपूत, राहुल शर्मा, देव सिन्हा, अनूप वर्मा, गौरव उमरे, निकिता मिलिंद, लोकेश सोनी, भीम सेन, नंदा रावत, आयुष शर्मा, अमित मिश्रा, अली असगर सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!