Fake Cigarette Racket Bilaspur: बिलासपुर में नकली सिगरेट का बड़ा खेल बेनकाब! 5 लाख की खेप जब्त, रोज 2 लाख का धंधा

बिलासपुर में नकली सिगरेट का भंडाफोड़, 5 लाख की खेप जब्त, थोक सप्लायर पर कार्रवाई

बिलासपुर। शहर में नकली सिगरेट के कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। व्यापार विहार स्थित मालधक्का क्षेत्र में डुप्लीकेट ब्रांड की सिगरेट की सप्लाई किए जाने की सूचना पर दिल्ली से आई टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 5 लाख रुपये मूल्य की सिगरेट की खेप जब्त की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

ग्राहक बनकर की गई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, कंपनी को पहले से सूचना मिली थी कि बिलासपुर में नकली सिगरेट की सप्लाई हो रही है। इसके बाद टीम के सदस्य शहर पहुंचे और विभिन्न पान-ठेलों से सिगरेट के सैंपल लेकर जांच की, जिसमें सिगरेट नकली पाए गए।

इसके बाद टीम ने ग्राहक बनकर थोक सप्लायर से संपर्क किया। कारोबारी द्वारा उन्हें महाराणा प्रताप चौक स्थित निगम कॉलोनी के पास बुलाया गया। टीम मौके पर पहुंची और सिगरेट की जांच की, जिसमें माल नकली पाया गया।

5 लाख की सिगरेट जब्त
कार्रवाई के दौरान एक कारोबारी के पास से करीब 5 लाख रुपये मूल्य की 4 कार्टन सिगरेट बरामद की गई। आरोपी शहर के छोटे-बड़े दुकानदारों को थोक में नकली सिगरेट की सप्लाई कर रहा था।

पुलिस जांच जारी
टीम ने सिविल लाइन थाने में सूचना दी, जिसके बाद जब्त माल को थाने लाया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और जांच के बाद अपराध दर्ज किया जाएगा।

रोजाना लाखों का कारोबार
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह अवैध कारोबार प्रतिदिन करीब 2 लाख रुपये से अधिक का बताया जा रहा है।

असली और नकली की पहचान
अधिकारियों के अनुसार, असली और नकली सिगरेट की पहचान पैकेट की प्रिंटिंग, होलोग्राम, सुरक्षा कोड, सिगरेट की बनावट, तंबाकू की गुणवत्ता और स्वाद से की जा सकती है।

आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!