CG BREAKING:DSP की बेटी को गैंगरेप-अपहरण की धमकी: इंस्टाग्राम पर रची साजिश,

डिजिटल डेस्क | दुर्ग/रायपुर: छत्तीसगढ़ की चर्चित कंटेंट क्रिएटर Nivedita Mandavi को सोशल मीडिया पर मिली गंभीर आपराधिक धमकियों के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना से प्रदेशभर में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम पर ‘नशा मुक्ति’ नाम से संचालित एक ग्रुप में कुछ युवकों द्वारा पीड़िता की तस्वीरें साझा कर अश्लील टिप्पणियां की जा रही थीं। जांच में यह भी सामने आया कि उक्त ग्रुप में पीड़िता के अपहरण एवं सामूहिक दुष्कर्म जैसी गंभीर आपराधिक साजिश की बातें की जा रही थीं। करीब दो माह पूर्व लीक हुए चैट्स के माध्यम से इस घिनौनी साजिश का खुलासा हुआ।

बताया जा रहा है कि पीड़िता के पिता पुलिस विभाग में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं, जिसके बावजूद आरोपियों द्वारा इस प्रकार की गंभीर साजिश रचना मामले को और अधिक संवेदनशील बनाता है।

मामले की जानकारी मिलते ही पीड़िता द्वारा तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भी घटना को साझा किया गया, जिसके बाद यह मामला तेजी से वायरल हो गया और आमजन में आक्रोश व्याप्त हो गया।

पुलिस द्वारा प्रारंभ में रायपुर में जीरो एफआईआर दर्ज की गई, जिसे बाद में थाना केशकाल स्थानांतरित कर विधिवत अपराध पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी केशकाल Vikas Baghel के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी केशकाल, भानुप्रतापपुर एवं कोंडागांव क्षेत्र के निवासी हैं।

आरोपियों के विरुद्ध आईटी एक्ट सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है तथा इसमें शामिल अन्य संदिग्धों की भी तलाश की जा रही है।

पुलिस की अपील:
पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारीपूर्वक करें। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। साइबर अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!