छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर एनएसयूआई का ज्ञापन

डिजिटल डेस्क | दुर्ग:  एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे जी के आदेशानुसार दुर्ग में आदित्य नारंग, सोनू साहू, आकाश कनौजिया के संयुक्त तत्वाधान में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल के नाम साइंस कॉलेज दुर्ग के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया।
छात्र हितों की रक्षा और उनके अधिकारों को मजबूत बनाने के लिए छात्रसंघ चुनाव अत्यंत आवश्यक है।

प्रदेश महासचिव आदित्य नारंग ने कहा कि छात्र संघ चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे छात्रों को नेतृत्व और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का अवसर मिलता है। चुनाव नहीं होने से छात्रों की समस्याएं प्रशासन तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंच पा रही हैं।

नारंग ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2015 से छात्र संघ चुनाव बंद हैं, जिससे छात्रों का लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि छात्रहितों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव तत्काल बहाल किए जाएं, ताकि छात्रों को अपने अधिकारों के लिए मंच मिल सके।

ज्ञापन सौंपा वालों में मुख्य रूप से एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य नारंग, एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू, प्रदेश महासचिव आकाश कनौजिया, वरुण केवलतानी, सुरेंद्र बाघमार, छात्र नेता युवा चंद्राकर, पीयूष सिन्हा, मृदुल सिंह, मयंक देशमुख, चेतन कुमार, अंजली साव, डिशा भारती, नारायण तिवारी, रिया निषाद, लक्ष्मी, गौरव निषाद, सोमा वर्मा एवं अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!