CG BREAKING: तेज रफ्तार ट्रक का कहर—बेटे के सामने मां की दर्दनाक मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा!

डिजिटल डेस्क | दुर्ग/भिलाईदुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उसके पति एवं 8 वर्षीय पुत्र घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतिका एन भारती (30) अपने पति और बच्चे के साथ रायपुर में आयोजित रेलवे परीक्षा देकर बाइक से वापस भिलाई स्थित अपने निवास खुर्सीपार लौट रही थी। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर गए, जिसमें ट्रक का पिछला पहिया महिला के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में पति एवं बच्चे को चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया है।

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ट्रक चालक तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने फुटेज के आधार पर ट्रक चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

हादसे के पश्चात कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस द्वारा शीघ्र सामान्य कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!