दुर्ग ब्रेकिंग: भाई की डांट से टूटी मासूम—10 साल की बच्ची ने लगा ली फांसी, दुर्ग में दिल दहला देने वाली घटना!

डिजिटल डेस्क | दुर्ग/जामुल: दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दुखद घटना में 10 वर्षीय बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार 19 मार्च की शाम गणेश नगर वार्ड-5 की है।

मृत बालिका गुरप्रीत कौर उर्फ खुशी, कक्षा चौथी की छात्रा थी और स्वामी आत्मानंद स्कूल जामुल में अध्ययनरत थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कोई वयस्क सदस्य मौजूद नहीं था। उसके पिता ड्राइवर हैं, जबकि मां ब्यूटी पार्लर में कार्यरत हैं और दोनों ही उस समय घर से बाहर थे।

सूत्रों के अनुसार, घर में मौजूद भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद भाई द्वारा डांट दिए जाने से बालिका आहत हो गई। इसके बाद वह कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। अंदर उसने टेबल की मदद से चुनरी के सहारे पंखे से फांसी लगा ली।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों और पड़ोसियों ने तत्काल बालिका को नीचे उतारकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे भिलाई स्थित बीएम शाह अस्पताल रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शुक्रवार को बालिका का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

फिलहाल जामुल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!