Aaj ka Rashifal:20 March 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशि
आज मेष राशि के जातकों के द्वादश भाव में चार ग्रह सूर्य, शुक्र, शनि और चंद्रमा होने से खर्च में अधिकता, मानसिक परेशानी, पार्टनर को लेकर मन में निराशा या रिलेशनशिप में परेशानी, गैर जरूरी खर्च, अज्ञात भय, मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की परेशानी जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आज के दिन मेष जातक खर्च पर लगाम लगाएं वरना कर्ज की स्थिति आ सकती है। प्रेम-संतान में दूरी, व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ता रहेगा। काली वस्तु का दान करना, गणेश जी को दुर्वा घास चढ़ाना शुभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ जातकों के लिए आय के साधन अच्छे बने रहेंगे। आय में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। लेकिन रुकेगा नहीं। आय में कभी-कभी बहुत अच्छी स्थिति तो कभी बुरी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है, व्यापार अच्छा चलता रहेगा। स्वास्थ्य भी ठीक बना रहेगा। मन में उथल-पुथल बनी रहेगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन जातकों को आज के दिन कोट-कचहरी से बचना चाहिए। व्यापारिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन आप उन्नति करेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी बनी हुई है लेकिन सेहत प्रभावित हो सकती है। गणेश जी को प्रणाम करके हरी वस्तु अर्पण करना शुभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को भाग्य भरोसे रहकर कोई कार्य नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है। यात्रा करने से बचें, संभल कर चलें। यह समय आसानी से निकल जाएगा। काली वस्तु का दान करना और शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।
सिंह राशि
सिंह जातकों के लिए आज के दिन परिस्थितियां प्रतिकूल बनी हुई हैं, चोट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। सेहत प्रभावित ना हो, इस बात का खास ख्याल रखें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार लगभग अच्छा बना रहेगा। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक दांपत्य जीवन पर खासतौर पर ध्यान दें। रोजगार की स्थिति मध्यम बनी हुई है। उदर रोग से परेशान बने रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य और साथ दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार की स्थिति भी लगभग ठीक बनी हुई है। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
तुला राशि
शत्रु पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन आज के दिन तुला राशि के जातकों का स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी हुई है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक जातक आज के दिन कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। विद्यार्थी भी असमंजस में बने रहेंगे। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है जबकि व्यापार के लिए आज के योग अच्छे बने हुए हैं। लाल वस्तु पास रखने से शुभ फल मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए गृह कलेश के संकेत हैं। अपनी सेहत का खासतौर पर सीने से जुड़ी परेशानियों का ख्याल रखें। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। भूमि-भवन की खरीदारी विवादित हो सकती है, सतर्क बने रहें। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार लगभग ठीक बना हुआ है। लाल तस्तु पास रखें और काली वस्तु का दान करें।
मकर राशि
मकर जातकों का आज पराक्रम प्रभावित होगा। किसी भी तरह की कोई नई व्यावसायिक शुरूआत करने से बचें। नाक-कान गले का ध्यान रखें और निवेश करने से बचें। प्रेग संतान की स्थिति ठीक बनी हुई है, व्यापार ठीक बना रहेगा लेकिन नई शुरूआत करने से बचें। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि
चिंता, घबराहट बैचेनी और अवसाद की स्थिति बनी रहेगी। कुंभ जातकों के लिए निवेश वर्जित है। निदेश करने पर हानि हो सकती है। वाणी पर संयम बनाए रखें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं, सतर्कता बरतें। स्वास्थ्य प्रभावित और प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है। व्यापार लगभग ठीक बना हुआ है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मीन राशि
स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। पार्टनरशिप में दिक्कतें, सिरदर्द, नेत्र पीड़ा परेशान कर सकती है। हृदय से जुड़ी रामस्या या डायबिटीज रोग से पीड़ित लोग खासतौर पर अपना ध्यान रखें। प्रेम-सतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है। व्यापार लगभग ठीक बना रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक और काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

