छत्तीसगढ़ के IAS रवि मित्तल को PMO में बड़ी जिम्मेदारी, बने डिप्टी सेक्रेटरी
डिजिटल डेस्क | दुर्ग/ दिल्ली: केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अधिकारी रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया है।
भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा 19 मार्च 2026 को जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति कैबिनेट की अपॉइंटमेंट्स कमेटी की मंजूरी के बाद की गई है।

रवि मित्तल की इस नियुक्ति को एक अहम प्रशासनिक जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी के रूप में वे नीतिगत कार्यों और प्रशासनिक समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारियों के लिए भी गौरव का विषय मानी जा रही है।
