CG BREAKING: रायपुर में युवती ने होटल से कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

डिजिटल डेस्क | दुर्ग/रायपुर:  राजधानी रायपुर में एक युवती द्वारा होटल के कमरे से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना रेलवे स्टेशन के पास स्थित सिद्धि विनायक होटल की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती होटल के रूम नंबर 405 में ठहरी हुई थी। बुधवार दोपहर उसने कमरे से छलांग लगा दी, जिससे वह सीधे जीआरपी एसपी कार्यालय परिसर में जा गिरी। गिरने से युवती के सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मौके से होटल के कमरे की चाबी बरामद हुई है, जिससे घटना की पुष्टि हुई है।

प्रारंभिक जानकारी में युवती के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आ रही है। पुलिस होटल स्टाफ और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है।

पुलिस ने कहा है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!