छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की टक्कर से बस पलटी, बच्चों समेत कई की मौत

डिजिटल डेस्क | दुर्ग/ सिमगा: रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सिमगा के पास गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक ट्रेलर ने यात्री बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस के परखच्चे उड़ गए और बस अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे पलट गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसा लगभग रात सवा 11 बजे सिमगा से करीब 10 किलोमीटर आगे दरचुरा मोड़ के पास हुआ। यात्री बस रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बस को टक्कर मार दी।

इस भीषण हादसे में अब तक 4 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। मृतकों में दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं दर्जनभर से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं।

घायलों को तुरंत सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है।

हादसा सिमगा–दामाखेड़ा मार्ग पर दरचुरा के पास एक मोड़ पर हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!