भिलाई सेक्टर-8 में महिला की संदिग्ध मौत….बाथरूम के अंदर मिली महिला की लाश, मौत पर सस्पेंस गहराया

 

▪️ सेक्टर-8 में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
▪️ बाथरूम में मिला शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
▪️ घटनास्थल से माचिस की तीली और जला प्लास्टिक दरवाजा बरामद
▪️ पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की

डिजिटल डेस्क | दुर्ग/भिलाई: दिनांक 10 फरवरी को दुर्ग जिले के सेक्टर-8 क्षेत्र में एक 50 वर्षीय महिला की बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना प्राप्त हुई। मृतका की पहचान रजनी देवांगन के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, सीएसपी तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच प्रारंभ की गई। प्रारंभिक जांच में महिला का शव बाथरूम के भीतर पाया गया। घटनास्थल पर बाथरूम का प्लास्टिक दरवाजा जला हुआ मिला, साथ ही माचिस की एक तीली भी बरामद की गई है, जिसके चलते मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

बताया गया है कि मृतका ट्यूशन पढ़ाने का कार्य करती थीं। घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर परिजनों द्वारा घर के अंदर जाकर देखने पर महिला बाथरूम में मृत अवस्था में पाई गई।

फॉरेंसिक टीम द्वारा बाथरूम एवं आसपास के क्षेत्र से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए हैं। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के समय किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिल सके।

मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात ही स्पष्ट हो सकेगी। प्रकरण में मर्ग कायम कर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!