दुर्ग जिले के इस होटल में गंदा धंधा, दलाल के जरिए युवतियां सप्लाई

 

▪️ अनैतिक देह व्यापार के प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार
▪️ होटल में दलाल के माध्यम से युवतियां उपलब्ध कराने का खुलासा
▪️ अपराध में प्रयुक्त मोबाइल एवं नकद राशि जप्त
▪️ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही

डिजिटल डेस्क | दुर्ग/भिलाई: दिनांक 09.02.2026 को थाना छावनी को सूचना प्राप्त हुई कि छावनी क्षेत्र स्थित एक लॉज/होटल में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा वैधानिक प्रक्रिया के तहत प्वाइंटर ग्राहक नियुक्त कर कार्रवाई की गई।
कार्यवाही के दौरान लॉज के मालिक एवं रिसेप्शनिस्ट द्वारा दलाल के माध्यम से युवतियां उपलब्ध कराकर अनैतिक देह व्यापार कराए जाने का खुलासा हुआ। प्रकरण में संलिप्त पाए जाने पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

उक्त प्रकरण में अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 3, 4, 7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया है।

घटनास्थल :
थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत स्थित छाया इन लाज, जिला दुर्ग

आरोपी का विवरण :

1. घनेश रॉय, उम्र 56 वर्ष, निवासी छावनी, जिला दुर्ग

2. सीता चौधरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी छावनी, जिला दुर्ग

 

जप्त सामग्री :
▪️ नकद राशि ₹500/-
▪️ मोबाइल फोन (02 नग)

सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना छावनी की पुलिस टीम, महिला स्टाफ एवं विवेचना दल की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अनैतिक देह व्यापार जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस प्रकार के अपराधों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!