रायपुर मुख्यमंत्री निवास के पास दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार सरकारी गाड़ी ने छीनी मासूम की जान

डिजिटल डेस्क | दुर्ग/रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 14 वर्षीय बालक की मृत्यु हो गई, जबकि उसकी 8 वर्षीय बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा एक तेज रफ्तार सरकारी वाहन की टक्कर से हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाभांडी निवासी 14 वर्षीय अंश एवं उसकी 8 वर्षीय बहन नविशा सड़क किनारे मौजूद थे। इसी दौरान एक सरकारी वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। दुर्घटना की तीव्रता इतनी अधिक थी कि अंश की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि नविशा गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल बच्ची को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के पश्चात वाहन चालक सरकारी वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा फरार चालक की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी है। संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!