भारत–न्यूजीलैंड टी-20 का रोमांच रायपुर में, टिकट बिक्री शुरू….इस लिंक में जाकर बुक करें टिकट

रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले के लिए टिकट बिक्री गुरुवार शाम 7 बजे से शुरू हो गई है।

डिजिटल डेस्क |दुर्ग/रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) द्वारा Ticketgenie को आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर नियुक्त किया गया है। दर्शक ticketgenie.in वेबसाइट या Ticketgenie मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। टिकट की कीमतें 800 रुपये से शुरू होकर 25 हजार रुपये तक रखी गई हैं। एक यूजर अधिकतम 4 टिकट ही खरीद सकेगा। वहीं, 16 जनवरी से 22 जनवरी तक फिजिकल टिकट भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

मैच के दौरान स्टेडियम परिसर में दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खाने-पीने की वस्तुओं के दाम पहले से तय कर दिए गए हैं। 100 ग्राम समोसा 50 रुपये, सिंगल पीस सैंडविच 60 रुपये, बर्गर 80 रुपये, पॉपकॉर्न कोन 60 रुपये, पॉपकॉर्न टब 100 रुपये और पिज्जा 250 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके अलावा आइसक्रीम और वेफर्स एमआरपी पर ही दिए जाएंगे।

 

स्टेडियम के भीतर फूड स्टॉल संचालकों को अपने कर्मचारियों की टी-शर्ट पर खाद्य पदार्थों की कीमत लिखना अनिवार्य किया गया है। साथ ही, स्टेडियम परिसर में भी फूड मेन्यू और उनके दाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाएंगे, ताकि दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!