दुर्ग में बड़ी चोरी का खुलासा! दुकान का गल्ला तोड़ 2.25 लाख उड़ाने वाले 3 शातिर चोर गिरफ्तार
चोरी के 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
दुकान के गल्ले का कैश काउण्टर तोड़कर किया गया था 225000/- रूपए की चोरी
थाना नेवई क्षेत्र की घटना
आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर
-0-
डिजिटल डेस्क | दुर्ग: दिनांक 29.12.2025 प्रार्थी उमाकांत यादव उम्र 54 वर्ष निवासी प्लाट नं0 3 फेस 6 मैत्री नगर थाना नेवई जिला दुर्ग द्वारा थाना नेवई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके दुकान के कैश काउन्टर गल्ला का एक लाकर टूटा था जिसमें रखे 500 के 4 बंडल करीबन 200000 रूपये एवं दुसरे खण्ड का लाकर (जिसका ताला नहीं टूटा था) में रखे 10, 20 के सिक्के एवं 100, 50 व 500 के नोट करीबन 25000 रूपये होंगे जुमला करीबन 225000 रूपये को अज्ञात चोर व्दारा चोरी कर ले जाया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नेवई में 430/25 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया ।
मामले की विवेचना एवं आरोपियों की पतासाजी के दौरान *03 संदिग्धों को पकड़ा जाकर नाम पता पूछने पर अपना नाम तेजेश्वर जांगड़े उर्फ चिंटू, राकेश यादव उर्फ पाकू, गोपी किशन बताया गया । आरोपियों व्दारा पूछताछ में उक्त दिनांक को प्रार्थी के दुकान के *कैश काउण्टर का गल्ला तोड़कर उसमें रखे रूपये को चोरी करना स्वीकार किया गया।आरोपियों को दिनांक 11.01.2026 गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय दुर्ग मे पेश कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नेवई निरीक्षक अनिल साहु, उनि सुरेन्द्र तारम, सउनि निगम पात्रे, आर. नारायण लाल ठाकुर, रवि बिसाई का योगदान उल्लेखनीय रहा ।
गिरफ्तार आरोपी
1- तेजेश्वर जांगड़े उर्फ चिंटू, उम्र 20 साल निवासी ग्राम धनौरा थाना पदमनाभपुर
2- राकेश यादव उर्फ पाकू उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम धनौरा थाना पदमनाभपुर
3- गोपी किशन साहू उम्र 21 साल निवासी ग्राम धनौरा थाना पदमनाभपुर

