दुर्ग ब्रेकिंग: घर के सामने से चोरी, मड़ई मेले में घूमते पकड़ा गया आरोपी

सशक्त एप से लगातार पकड़े जा रहे हैं चोरी हुए वाहन

पुरानी भिलाई पुलिस ने सशक्त एप की मदद से 1 चोरी का मोटरसाइकिल किया बरामद

आरोपी ने घर के सामने खड़ी मोटर सायकल को किया था पार

मड़ई घूमने की शौक पूरी करने के लिए किया था मोटर सायकल चोरी

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

डिजिटल डेस्क | दुर्ग: दिनांक 02.01.2026 को प्रार्थी ने थाने आकर रिपोर्ट लिखाया कि वह अपनी मो०सा० सीजी 07 बीवाय 9227 ग्लैमर ब्लैक कलर को अपने मकान के सामने खड़ी कर मकान के अंदर चला गया था दोपहर करीबन 03.30 बजे वापस आकर देखा तो मो०सा० खडी किये गये स्थान पर नहीं था, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 02/2026 धारा 303 (2) बीएनए स कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान चोरी गये मोटर सायकल का पता तलाश किया जा रहा था।

 

आज दिनांक 08.01.2026 को सशक्त अप के माध्यम से सूचना मिला कि गजेन्द्र पटेल निवासी भिलाई-03 का उक्त चोरी गये मो०सा० से गाँव-गाँव मे मडाई मेला में घुमते देखा गया। जिसे सकुनत से पकडकर पूछताछ करने पर मो०सा० चोरी करना कबूल किया।

 

एवं मो० सा० को पेट्रोल खत्म होने से भिलाई-03 रेल्वे स्टेशन के पार्किंग में खड़ा करना बताये गवाहो के समक्ष मो० सा० ग्लैमर ब्लैक कलर सीजी 07 बीवाय 9227 कीमती 20 हज़ार रूपये जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय पेश किया गया।

 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज, सउनि मनोज यादव, आरक्षक संजय मनहरे, बंटी सिंह की अहम भूमिका रही है।

 

आरोपी :-गजेन्द्र पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी नूतन चौक भिलाई-03

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!