दुर्ग ब्रेकिंग: बाल कटाने के विवाद में चाकू से हमला….2 आरोपी व एक अपचारी गिरफ्तार

मामूली विवाद पर चाकू से वार कर किया गया हत्या का प्रयास

दो आरोपी एवं एक अपचारी बालक गिरफ्तार

आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसाइकिल किया गया जप्त

दिनांक 04.01.26 को प्रार्थी राजेश कुमार सेन थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका 18 नंबर रोड पटेल डेयरी के पास क्लासिक कट्स के नाम से सेलून दुकान है । दिनांक घटना 04.01.26 के रात्रि 21:30 बजे दुकान को बंद कर इसका *पुत्र मुतजर्रर पूनाराम सेन उर्फ विक्की घर आते समय घर के पास गली में पहुंचा था कि तभी वहीं पर कोई अज्ञात व्यक्ति जो अपने मुंह में गमछा बांधा हुआ था अपने हाथ में रखे चाकू से इसके पुत्र को जान से मारने की नियत से प्राण घातक वार

चाकू उसके पुत्र के पीठ में लगने से चोंट आया जिसे ईलाज हेतु मोहल्ले के लोग अस्पताल में भर्ती कराये है । प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध कमांक-13/2026 धारा 109, 61(2),3(5) बीएनएस., 25.27 आर्म्स एक्ट**कायम कर विवेचना में लिया गया।

 

विवेचना एवं आरोपी की पतासाजी कर संदेही अपचारी बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 04.01.26 रविवार को दिन में वह बाल कटाने क्लासिक कट्स सेलून गया था, जहां दुकान में पूनाराम सेन उर्फ विक्की को बाल काटने बोला, पूनाराम दूसरे का बाल कांट रहा था नहीं कांटा जिस पर दोनों में विवाद गाली गलौज होने पर वहां से चले गया ।

 

उक्त बात अपने साथी शेख शाहिल को तथा शेख शाहिल ने निकेश सेन को बताया । सभी मिलकर पूनाराम से बदला लेने का प्लानिंग उसी दिन कर, प्लानिंग के तहत शेख शाहिल द्वारा अपने पास रखे धारदार नुकिला चाकू अपचारी बालक को निकेश के सामने दिया फिर शेख अपने होण्डा एक्टिवा वाहन कमांक सीजी 07 सीजेड 2805 को चलाते हुये अतीत को पीछे बैठाकर शास्त्री नगर शिवमंदिर के पास गली में जान से मारने की नियत से पूनाराम पर वार कर चोंट पहुंचाना व घटना के बाद शेख व अपचारी बालक के साथ भाग जाना बताया।

 

 

प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटर साइकिल विधिवत जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड* पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी
1- शेख साहिल उम्र 22 साल, साकिन डां. राजेन्द्र प्रसाद नगर, खुर्सीपार गेट, थाना खुर्सीपार
2- निकेश सेन उर्फ लव उम्र 27 साल साकिन उड़िया मोहल्ला छावनी
3- अपचारी बालक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!