दुर्ग जिला साहू संघ की कार्यकारिणी का विस्तार, शुभम साहू बघेरा बने युवा प्रकोष्ठ संयोजक
दुर्ग जिला साहू संघ की कार्यकारिणी का विस्तार, शुभम साहू बघेरा युवा प्रकोष्ठ संयोजक नियुक्त
दुर्ग। दुर्ग जिला साहू संघ के अध्यक्ष आदरणीय श्री नंदलाल साहू जी द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने की दिशा में कार्यकारिणी एवं विभिन्न प्रकोष्ठों का विस्तार किया गया। इस अवसर पर दुर्ग जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ में मेरे साथी एवं सक्रिय समाजसेवी शुभम साहू बघेरा को युवा प्रकोष्ठ संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया।
अध्यक्ष श्री नंदलाल साहू जी ने कहा कि संगठन की मजबूती में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवा प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज के युवाओं को जोड़कर सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति दी जाएगी। उन्होंने शुभम साहू बघेरा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे।
नवनियुक्त युवा प्रकोष्ठ संयोजक शुभम साहू बघेरा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और साहू समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर दुर्ग जिला साहू संघ के पदाधिकारीगण, कार्यकारिणी सदस्य एवं समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

