छत्तीसगढ़ के IPS अफसर को केंद्र की बड़ी पोस्ट….IPS जितेंद्र शुक्ला NSG में ग्रुप कमांडर नियुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के एक और आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला को केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में ग्रुप कमांडर (SP स्तर) के पद पर तैनात करने की स्वीकृति दी है।

इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र लिखकर जानकारी दी है। पत्र में कहा गया है कि जितेंद्र शुक्ला, IPS (छत्तीसगढ़ कैडर-2013 बैच) को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के नियमों और शर्तों के तहत NSG में ग्रुप कमांडर के पद पर नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ सरकार से अनुरोध किया है कि उन्हें तत्काल कार्यमुक्त किया जाए, ताकि वे केंद्र में जाकर अपना नया कार्यभार संभाल सकें। यह पत्र भारत सरकार के अवर सचिव संजीव कुमार की ओर से भेजा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!