T20 WC India Squad: टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, गिल-जितेश बाहर; ईशान और रिंकू की वापसी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम के ऐलान में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। शुभमन गिल को टीम से बाहर कर दिया गया है। बीसीसीआई ने शनिवार को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की।

टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में अक्षर को यह अहम जिम्मेदारी मिली है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!