Bhilai Breaking | भिलाई में चाकूबाजी का तांडव: एक ही दिन में दो इलाकों में खूनी खेल, 5 से ज्यादा घायल

भिलाई: भिलाई में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बेखौफ नजर आए। एक ही दिन में तालपूरी और नेहरू नगर इलाके में दो बड़ी चाकूबाजी की घटनाओं ने शहर में दहशत फैला दी।

पहली घटना – तालपूरी / स्मृति नगर चौकी क्षेत्र
फास्टफूड ठेले के पास गाली-गलौच कर रहे युवक को मना करना ठेले संचालक को भारी पड़ गया। मना करते ही आक्रोशित युवक ने अपने साथियों को बुला लिया और ठेले संचालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बचाव में ठेले संचालक ने भी वार किया, जिसके बाद आरोपियों ने फास्टफूड ठेला पलट दिया
सरेआम खूनी खेल चलता रहा, डर के कारण कोई बीच-बचाव की हिम्मत नहीं कर सका। इस वारदात में हमलावरों समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

दूसरी घटना – नेहरू नगर / भिलाई नगर थाना क्षेत्र
तालपूरी के बाद नेहरू नगर इलाके में पुरानी रंजिश ने फिर खून बहा दिया। सेक्टर-7 स्ट्रीट-21 निवासी सूरज ठाकुर पर तीन आदतन अपराधियों B अजय, B विजय सहित एक अन्य ने रास्ते में रोककर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को पुलिस ने सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया।

एक दिन, दो वारदातें—शहर में दहशत
लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं ने भिलाई की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस दोनों मामलों में जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!