छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 IAS अधिकारियों का तबादला…..देखें लिस्ट
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कुल 13 अधिकारियों के तबादले एवं अतिरिक्त कार्यभार आदेश जारी किए हैं।
नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) से सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री रजत कुमार द्वारा यह आदेश जारी किए गए। आदेश के तहत कई वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारियों को नई नियुक्तियाँ सौंपी गई हैं, जिनमें विभागीय स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को अपने नवीन पदस्थापना स्थल में शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



