BIG BREAKING: हांगकांग में बड़ा हादसा, रिहायशी इमारतों में लगी आग से 44 की मौत, सैकड़ों लोग लापता
हांगकांग के ताईपो जिले में बुधवार (26 नवंबर 2025) को एक भयावह हादसा हो गया, जब इलाके की कई बहुमंजिला इमारतों में अचानक भीषण आग भड़क उठी. दोपहर के समय लगी इस आग ने पलक झपकते ही बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, घटना में अब तक कम से कम 44 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि करीब 300 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं.
अधिकारियों का कहना है कि आग लगभग सात इमारतों में फैल चुकी थी, जिससे राहत और बचाव कार्य और भी चुनौतीपूर्ण हो गया. फायर सर्विसेज डिपार्टमेंट (एफएसडी) को आग की सूचना दोपहर लगभग 2 बजकर 51 मिनट पर मिली. कुछ ही मिनटों में आग इतनी फैल चुकी थी कि इसकी लपटें कई किलोमीटर दूर से देखी जा सकती थीं.
आवासीय कॉम्प्लेक्स के बाहर लगी बांस की मचान से हुई, जो देखते-ही-देखते तेजी से फैल गई. ताईपो हांगकांग के उत्तरी हिस्से में स्थित है और शेनझेन बॉर्डर के काफी करीब है, ऐसे में तेज हवा ने आग को फैलने में मदद की और कई इमारतें इसकी चपेट में आ गईं.

